Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने 'आप की अदालत' में रजत शर्मा से कहा, 'मेरा सपना है कि मेरी फिल्म 100 करोड़ नहीं, 1000 करोड़ कमाए'

कार्तिक आर्यन ने 'आप की अदालत' में रजत शर्मा से कहा, 'मेरा सपना है कि मेरी फिल्म 100 करोड़ नहीं, 1000 करोड़ कमाए'

Written By: India TV Entertainment Desk Published : Jan 21, 2023 12:27 pm IST, Updated : Jan 21, 2023 11:58 pm IST

Kartik Aaryan इंडिया टीवी के हिट शो 'आप की अदालत' के कटघरे में आज रात 10 बजे इस राज से पर्दा उठाएंगे कि आखिर वह सिंगल हैं या फिर रिलेशनशिप में। एक्टर का कहना है कि उनके पास कॉफी पीने का भी वक्त नहीं है।

Kartik aaryan in Aap ki Adalat- India TV Hindi
Kartik aaryan in Aap ki Adalat

बॉलीवुड के फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन का एक सपना है। उनका कहना है, 'मेरा सपना है कि मेरी फिल्म 100 करोड़ नहीं, 1000 करोड़ कमाए। इसमें रिटर्न ऑफ इन्वेस्टमेंट है। प्रोड्यूसर्स जितना पैसा मुझे दे रहे हैं, मैं उनको उतना ला के देना चाहूंगा। मैं कभी नहीं चाहूंगा मेरे प्रोड्यूसर्स का पैसा टूटे और मेरे फैंस का दिल टूटे।'

रजत शर्मा के लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' (शनिवार रात 10 बजे प्रसारित हुआ) में एक घंटे के दिलचस्प सवाल-जवाब में कार्तिक आर्यन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने कठिन संघर्ष, महिला को-स्टार्स के साथ डेट्स, करण जौहर और अक्षय कुमार के साथ ही दक्षिण भारतीय फिल्मों का दबदबा और बॉक्स-ऑफिस पर अपनी फिल्मों की सफलता के पीछे का राज बताया। 

यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput की बहन श्वेता का पोस्ट पढ़कर आ जाएंगे आंसू, बर्थ एनिवर्सरी पर हुईं भावुक

रजत शर्मा ने जब कार्तिक आर्यन से पूछा कि वे प्रोड्यूसर्स से उनके इंवेस्टमेंट को 25 दिनों में दोगुना करने का वादा क्यों करते हैं, आर्यन ने कहा: 'सच है... एट द इंड ऑफ द डे इन्वेंस्टमेंट वाली बात भी हो जाती है। अगर आप मेरे पिछले रिकॉर्ड को देखें तो मेरी सात में से छह फिल्में सुपरहिट रही हैं।'

आर्यन की आने वाली फिल्म 'शहजादा' के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला इस शो में जज के रूप में बैठे थे। रजत शर्मा द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या आर्यन ने वास्तव में 25 दिनों के भीतर पैसे को दोगुना करने का वादा किया है, नाडियाडवाला ने जवाब दिया, ' ये कोविड की वैक्सीन के बाद नई डिस्कवरी है। जो बात ये कह रहे हैं वो सत्य है, यह कोई कहानी नहीं है।'

यह पूछे जाने पर कि पिछले दो वर्षों के दौरान बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गईं, जबकि दक्षिण भारत की कई फिल्में हिट हुई हैं, कार्तिक आर्यन ने कहा: 'हिंदी फिल्में पिछले साल इतनी नहीं चलीं। लेकिन साउथ की 3 या 4 फिल्में ही चलीं। हुआ यूं कि हिंदी फिल्म में एक भी पिक्चर नहीं चली थी और उनकी (साउथ) 2 पिक्चर चल गयी थी, लेकिन फिर 'भूल भुलैया-2' आई और उसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।'

 
अपनी सफलता के कारण के बारे में पूछे जाने पर, आर्यन ने कहा: 'मुझे सलमान खान ने बहुत अच्छी बात बोली थी, वो ऐसे पार्टी में मिले थे और मिलते रहते हैं।  मैं मिलता रहता हूं उनसे। वो मुझे बोलते हैं कि जब सबकी फिल्में हिट हो रही होती है और तुम्हारी फिल्म भी हिट हो.. मज़ा नहीं आता। जब सबकी फिल्में फ्लॉप हो रही हों और तुम्हारी हिट हो जाए तो हिस्ट्री हो जाती है। मैंने उनसे बोला कि compliment कर रहे हो या डरा रहे हो ? तो उन्होंने मुझे गले से लगा लिया। 

कार्तिक आर्यन ने कहा 'सलमान सर हमेशा मुझे चिढ़ाते रहते हैं लेकिन मैं सीक्रेटिव हूं तो मैं अपने सीक्रेट बाहर नहीं करूंगा कि मेरी पिक्चर क्यों हिट होती है।  सर, लड़का टैलेंटेड है, बहुत अच्छे से काम करता है अपना, अच्छे से डांस कर लेता है ,अच्छे से कॉमेडी करता है, अच्छे से एक्शन करता है, कहां है ऐसा आल राउंडर? पिक्चर नहीं चलेगी.. कैसे नहीं चलेगी जब ये सारे मिक्सचर एक साथ हैं।

इस युवा अभिनेता ने सारा अली खान, अनन्या पांडे और कई अन्य को-एक्टर्स के साथ अपनी 'डेट्स' के बारे में भी बात की।
 
जब रजत शर्मा ने पूछा कि क्या सारा अली खान ने कहा कि मैं कार्तिक के साथ डेट पर जाना चाहती हूं, तो इस सवाल पर कार्तिक आर्यन ने कहा, 'हां, ऐसा कहा था।'

सवाल: हां …तो आपने क्या किया?

कार्तिक: मैंने 'लव आज कल' की

सवाल:  और फिर अनन्या पांडे ने कहा की मैं डेट करना चाहती हूं ?

कार्तिक: हां, 'पति पत्नी और वो' की
 
रजत शर्मा ने पूछा:  तो जिसके साथ आप फिल्म करते हैं वो कहती है मुझे आपके साथ डेट पे जाना है ?

कार्तिक आर्यन : 'मेरी सारी डेट्स प्रोड्यूसर के पास हैं। मैंने ये कसम खा ली है, मैं यहां कटघरे (आप की अदालत) में बोल रहा हूं, मैं 100 प्रतिशत सिंगल हूं। मैं किसी के साथ नहीं हूं और मेरी जितनी भी डेट्स हैं सब हो चुकी हैं। अभी सारी डेट्स लॉक्ड हैं, अगले 2 साल तक मैं साजिद भाई ...साजिद सर के साथ हूं और इन्हीं की फिल्में कर रहा हूं। सर मेरे पास कॉफ़ी पीने का भी टाइम नहीं है।'
 
रजत शर्मा : मैं आपसे सिंगल या डबल का तो पूछ ही नहीं रहा हूं। मैं आपसे पूछ रहा हूं कि ये सारी लड़कियां आपके साथ ही क्यों डेट करना चाहती हैं?  क्या है ऐसा कार्तिक आर्यन में ?

कार्तिक आर्यन : आप एक- एक रीज़न दे दो। मेरी स्माइल अच्छी है, क्यूट हूं, मैं कूल हूं, हॉट और स्मार्ट हूं। सेक्सी वर्ड यूज कर सकता हूं। सर, ये सारी क्वालिटीज़ हैं जो मेरे प्रोड्यूसर को पसंद आती हैं।

रजत शर्मा:  कैटरीना कैफ के बारे में आपने एक जगह स्टेटमेंट दिया कि आई वॉन्ट टू हैव चिल्ड्रेन विद हर ? 

कार्तिक : सर, वो मैंने पहले बहुत साल पहले कहा था जब उनकी शादी नहीं हुई थी। ऐसे नहीं कहा था जैसा सुनने में आ रहा है। वो बहुत फनी तरीके से कुछ ऑप्शन भी दिए थे तो उसमें से मैंने ऐसे बोल दिया था। उनका नाम ले लिया था। 

रजत शर्मा : क्या इरादे नेक थे ?

कार्तिक : मेरे इरादे पूरे तरीके से नेक थे। वो सवाल एक फन Question था जिसमें जवाब के लिए 2 ऑप्शन होते हैं। उसमें से आप चूज़ करते हैं कि बच्चे पैदा करने के लिए बेहतर साथी कौन सा होगा।

यह पूछे जाने पर कि वह सुपर स्टार अक्षय कुमार के पीछे क्यों पड़े हैं और उनकी फिल्में 'हेरा फेरी' और 'हाउसफुल' के सीक्वल करना चाहते हैं, कार्तिक आर्यन ने कहा, 'मैं लेना नहीं चाहता सर, मुझे कई बार फिल्म ऑफ़र की जाती है। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर्स को लगता है कि इसके कंधों पर सीक्वल को रखा जा सकता है। उनको पता कि मैं कितना प्रोफ़ेशनल हूं, मैं कितनी क्रिएटिविटी से उसमें इन्वॉल्व होऊंगा। ऐसा नहीं है कि सारी सीक्वल चलती हैं। सीक्वल में बहुत ज़्यादा प्रेशर होता है। लेकिन पता नहीं क्या चीज़ है जिसकी वजह से..हो सकता है उन्होंने (प्रोड्यूसर्स) मेरा काम देखा है। उनको पता है कि शायद मैं उसमें ढल जाऊंगा चाहे वो कोई भी जॉनर हो, रोमांस हो, हॉरर हो या कॉमेडी हो।

अनुपमा को बद्दुआ देने वाली बा के बदले तेवर, एक्ट्रेस के साथ 'पतली कमरिया' पर किया जोरदार डांस

VIDEO: पति से छोटे भाई बने वनराज, पत्नी काव्या से फ्लर्ट करते हुए फिसली जुबान

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement