1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बुर्ज खलीफा से 'रूह बाबा' ने दिखाई झलकियां, फिल्म हिट होने के बाद दुबई घूमने निकले कार्तिक आर्यन

बुर्ज खलीफा से 'रूह बाबा' ने दिखाई झलकियां, फिल्म हिट होने के बाद दुबई घूमने निकले कार्तिक आर्यन

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 09, 2024 06:43 am IST,  Updated : Nov 09, 2024 08:09 am IST

कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की बॉक्स ऑफिस सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। वाराणसी में गंगा आरती के बाद कार्तिक आर्यन अब बुर्ज खलीफा पहुंच गए हैं। यहां से कार्तिक ने फोटो शेयर की हैं।

kartik aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन Image Source : INSTAGRAM

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म ने अब तक 167.25 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में लगातार चल रही है। 'सिंघम अगेन' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई 'भूल भुलैया 3' शानदार चल रही है। फिल्म में 'रूह बाबा' बने कार्तिक आर्यन का जलवा देखने को मिल रहा है। कार्तिक आर्यन अब अपनी फिल्म हिट होने के बाद दुबई की सैर पर निकले हैं। कार्तिक ने बुर्ज खलीफा से अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिनमें कार्तिक बुर्ज खलीफा के नजारों को एंजॉय कर रहे हैं। 

वाराणसी में भी टेका माथा, गंगा आरती में लिया हिस्सा

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में वाराणसी में पहुंचकर गंगा आरती भी की। इसकी तस्वीरें भी कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कार्तिक ने यहां पहुंचकर भगवान भोले शंकर की शरण में माथा टेका और फिल्म के लिए धन्यवाद दिया। कार्तिक की फिल्म हिट होने के बाद लगातार सैर जारी है। वाराणसी में कार्तिक ने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया था। जिसका वीडियो भी कार्तिक ने फैन्स के साथ शेयर किया था। अब कार्तिक वाराणसी के बाद दुबई की सैर पर निकल गए हैं। यहां कार्तिक ने बुर्ज खलीफा से इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। 

8 प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 हिट रही है। अब कार्तिक के हाथ में कई प्रोजेक्ट्स हैं। कार्तिक के अभी 8 प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। आईएमडीबी के मुताबिक आशिकी 3, हेरा फेरी 3, प्रेम की शादी, अर्जुन अस्त्र, पति-पत्नि और वो समेत कुछ दूसरे प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने 12 साल के करियर में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। कार्तिक अब तक 22 फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिनमें से कई फिल्में सुपरहिट रही हैं। अब कार्तिक के खाते में 8 से प्रोजेक्ट्स हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन