1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फैन को डेट करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन! 'चंदू चैंपियन' एक्टर का जवाब सुन फीमेल फैंस की लग जाएगी लॉटरी

फैन को डेट करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन! 'चंदू चैंपियन' एक्टर का जवाब सुन फीमेल फैंस की लग जाएगी लॉटरी

 Published : Jun 01, 2024 12:16 pm IST,  Updated : Jun 01, 2024 12:16 pm IST

एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही 'चंदू चैंपियन' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अपनी किलर बॉडी से वो धमाका मचाने वाले हैं, जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब हाल ही में कार्तिक डेटिंग को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

kartik aaryan- India TV Hindi
फैन को डेट करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन! Image Source : X

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों फिल्म से उनके कई लुक्स भी सामने आए चुके हैं, जिसे देख फैंस की इस फिल्म की एक्साइटमेंट बढ़ती हुई दिखाई दी। यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें कार्तिक पहली बार लवर ब्वॉय की इमेज से अलग एक एथलीट के किरदार में नजर आएंगे, जिसकी एक झलक हमें बीते दिन रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में भी देखने को मिली। ट्रेलर में कार्तिक ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल लिया। सेना के जवान मुरली पेटकर के किरदार में कार्तिक पूरी तरह फिट नजर आए, जिसे देख उनके लिए फीमेल फैन की दीवानगी और बढ़ गई है। तभी तो जब हाल ही में कार्तिक एक इवेंट में पहंचे तो उन्हें एक फैन के डेटिंग के लिए पूछ लिया। 

फैन को डेट करेंगे कार्तिक?

दरअसल, हाल ही में कार्तिक आर्यन लंदन के 'यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन' के एक इंवेट में पहुंचे थे। जहां फैन इंटरेक्शन सेशन के दौरान, एक फैन ने  'चंदू चैंपियन' एक्टर से पूछा कि क्या वह अपने किसी फैन के साथ डेट पर जाना चाहेंगे? इसके बाद कार्ति ने जो जवाब दिया, ये सुनकर आप सब हैरान होने वाले हैं। कार्तिक ने अपनी फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 'क्यूं नहीं'! एक्टर का ये जबाव सुनकर वहां मौजूद सारे फैंस हूटिंग करने लगे और तालियां बजाने लगे। अब एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग उनके इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

कार्तिक आर्यन का वर्क फ्रंट

वहीं कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करे तो वो जल्द ही फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन मुरलीकांत पेटकर के रोल में दिखाई देंगे। वहीं 'चंदू चैंपियन' के अलावा कार्तिक आर्यन डायरेक्टर अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस साल दिवाली के मौके पर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित लीड रोल में होंगे।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन