1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने क्या कियारा आडवाणी को नहीं भेजा शादी का इनविटेशन? एक्ट्रेस ने कही ये बात

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने क्या कियारा आडवाणी को नहीं भेजा शादी का इनविटेशन? एक्ट्रेस ने कही ये बात

 Published : Dec 04, 2021 06:45 pm IST,  Updated : Dec 04, 2021 06:45 pm IST

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का बज लगातार बना हुआ है। इस बीच कियारा ने एक खास बात कही है।

kiara advani and vicky kaushal - India TV Hindi
कियारा आडवाणी और विक्की कौशल  Image Source : INSTAGRAM/VICKYKAUSHAL09/KIARAALIAADVANI

Highlights

  • क्या कियारा को नहीं मिला विक्की कौशल और कैफ की शादी का न्यौता?
  • विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में शामिल होने को लेकर कियारा ने कही ये बात।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर एक के बाद एक नई जानकारियां सामने आ रही हैं। मेहमानों की संख्या, वेडिंग वेन्यू से लेकर सुरक्षा से जुड़ी कई तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं। खबरों की माने तो 9 दिसंबर को स्टार कपल राजस्थान में शादी के बंधन में बंधने वाला है। गेस्ट की लिस्ट भी तैयार हो चुकी है, लेकिन किसे बुलाया और किसे नहीं, ये डिस्क्लोज नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कियारा आडवाणी का एक बयान चर्चा बटोर रहा है।

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: फैंस से नहीं हो रहा है इंतजार, शेयर कर रहे हैं विक्की-कैटरीना के प्यारे वीडियोज

हाल ही में कियारा आडवाणी एक इंटरव्यू में शामिल हुईं जहां उनसे विक्की और कैटरीना के शादी में बुलावे को लेकर सवाल किया गया। एक्ट्रेस ने इसका जवाब देते हुए कहा कि- ' हर तरफ चर्चा हो रही है, मुझे इस बात का अंदाजा नहीं कि इसमें कितनी सच्चाई है, क्योंकि अभी तक इनविटेशन तो मिला नहीं है'। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि कियारा इस शादी में शामिल होती हैं या नहीं।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का फंक्शन 4 दिन तक चलेगा, जिसमें कई बड़े सेलेब्स शामिल होंगे। इस शादी के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। शुक्रवार को जिला कलेक्टर ने एक बैठक ली थी, जिसमें ये सुनिश्चित किया गया कि सभी तैयारियां अच्छे से हो गई है या नहीं।  

बता दें कि विक्की कौशल और कियारा आडवाणी साथ काम चुके हैं। दोनों साल 2018 में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज़' में नजर आए थे। इसके अलावा कियारा, कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'भूल भुलैया 2' में दिखाई देंगी। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया' का ही दूसरा पार्ट है।

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Atrangi Re: सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ पहुंची गुरुद्वारे, माधुरी संग 'चकाचक' गाने पर लगाए ठुमके

Tadap Box Office Collection Day 1: अहान शेट्टी-तारा सुतारिया की फिल्म को मिली अच्छी ओपनिंग, पहले दिन सत्यमेव जयते 2 को पछाड़ा

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन