1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आप मुझे हैरान...' पति विक्की कौशल की 'बैड न्यूज' देख कटरीना कैफ ने यूं किया रिएक्ट

'आप मुझे हैरान...' पति विक्की कौशल की 'बैड न्यूज' देख कटरीना कैफ ने यूं किया रिएक्ट

 Published : Jul 19, 2024 07:11 pm IST,  Updated : Jul 19, 2024 07:13 pm IST

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पांस मिल रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच हाल ही में कटरीना कैफ ने भी पति कि फिल्म की तारीफ की है।

Katrina kaif- India TV Hindi
बैड न्यूज देख कटरीना कैफ ने यूं किया रिएक्ट Image Source : DESIGN

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बैड न्यूज' को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म में रोमांटिक-कॉमेडी के साथ लव ट्राएंगल का चटकारा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से फैंस इस फिल्म का खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले बीती रात फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान विक्की कौशल की वाइफ कटरीना कैफ भी बन-ठनकर पति कि फिल्म देकने पहुंची थीं। वहीं अब हाल ही में  कटरीना कैफ ने अपने पति कि फिल्म का रिव्यू अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है और बताया है कि उन्हें ये फिल्म कैसी लगी है। 

कटरीना ने की फिल्म की तारीफ

विक्की कौशल की पत्नी और एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने इंस्टा पर फिल्म 'बैड न्यूज' का पोस्टर शेयर करते हुए अपना रिव्यू दिया है। उन्होंने लिखा कि और यह यहां है... यह बहुत मजेदार थी। पंजाबी लड़कों के साथ ब्रोमेंस को एक नया मीनिंग मिलता है, सहज टाइमिंग और केमिस्ट्री। इसके साथ उन्होंने विक्की कौशल को टैग किया है। इतना ही नहीं इसके बाद अपने इस पोस्ट में कटरीना कैफ ने एमी विर्क और तृप्ति डिमरी की एक्टिंग की भी तारीफ की है। उन्होंने एमी विर्क  की तारीफ करते हुए लिखा कि 'एमी आप हर सीन में छा गए' वहीं तृप्ति की तारीफ करते हुए कटरीना ने स्टार आई इमोजी के साथ लिखा 'आप स्टार हो।' 

Katrina kaif
Image Source : DESIGNबैड न्यूज देख कटरीना कैफ ने यूं किया रिएक्ट

फिल्म के बारे में 

बता दें कि कॉमेडी के साथ रोमांस के तड़के से भरपूर फिल्म  'बैड न्यूज' का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। वहीं इस फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। यह फिल्म 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। नेहा धूपिया इस फिल्म में नजर आ रही हैं। इस फिल्म की कहानी भी साल 2019 में आई करीना कपूर और अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' की तरह एक बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन