1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हुआ खान परिवार, बॉडी गार्ड्स के साथ वोट देने पहुंचे भाईजान

लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हुआ खान परिवार, बॉडी गार्ड्स के साथ वोट देने पहुंचे भाईजान

 Published : May 20, 2024 06:31 pm IST,  Updated : May 20, 2024 06:31 pm IST

आज महाराष्ट्र में वोच देने के लिए सुबह से ही सेलेब्स मतदान केन्द्र पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच अब हाल ही में सलमान खान भी लोकसभा चुनाव में अपना वोट डालने के लिए पहुंचे चुके हैं। उनके अलावा उनके पिता सलीम खान और मां सलमा खान को भी वोटिंग बूथ पर स्पाॅट किया गया।

Salman khan, Salim khan- India TV Hindi
वोट देने पहुंचा खान परिवार Image Source : X

पूरा बॉलीवुड लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में वोट डालने के लिए बढ़-चढ़ भाग ले रहा है। बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारे अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे हैं। अब तक शाहरुख खान, अक्षय कुमार, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण , रणवीर सिंह अमिताभ बच्चन , रेखा, रणबीर कपूर जैसे कई सितारे वोट दे चुके हैं। इसी बीच अब हाल ही में सलमान खान ने भी वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी पूरी की। वहीं, उनके पिता सलीम खान और मां सलमा खान को भी वोटिंग बूथ पर स्पाॅट किया गया। 

कड़ी सिक्योरिटी के साथ वोट देने पहुंचे सलमान

सलमान खान का वोटिंग बूथ से एक वीडियो सामने आया है , जिसमें वह अपने बॉडीगार्ड्स के साथ मतदान केंद्र पर वोट देकर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान भाईजान कैमरे के सामने स्याही वाली उंगली भी फ्लांट करते हुए दिखाई दिए। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं सलमान खान से पहले उनके पिता सलीम खान और उनकी मां सलमा खान ने भी लोकसभा चुनाव में वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी पूरी की है। 

सलमान खान वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें, तो सलमान खान गजनी फिल्म डायरेक्टर ए आर मुर्गदास के डायरेक्शन में बनने वाली 'सिकंदर' में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन