1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kiara Advani-Sidharth Malhotra Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी की रस्में हुई शुरू, इस प्लेटफॉर्म पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग!

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी की रस्में हुई शुरू, इस प्लेटफॉर्म पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग!

 Published : Feb 04, 2023 07:00 am IST,  Updated : Feb 04, 2023 07:00 am IST

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 7 फेरे लेंगे। उनके शादी की रस्में शुरू हो गई है।

instagramSidharth Malhotra/ viralbhayani- India TV Hindi
Kiara Advani-Sidharth Malhotra Wedding Image Source : INSTAGRAMSIDHARTH MALHOTRA/ VIRALBHAYANI

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Wedding: बी टाउन के बेस्ट कपल में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें दोनों 6 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। आज से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है। अमेजन प्राइम वीडियो के एक पोस्ट के बाद से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी ओटीटी पर स्ट्रीम होने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

Bigg Boss: Sumbul Touqeer के पिता ने फोड़ा बिग-बॉस का भांडा, Audio हो रहा खूब वायरल

बता दें कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 5 फरवरी को मुंबई से राजस्थान आएंगे। परिजन एक दिन पहले चार फरवरी को जैसलमेर पहुंचेंगे। इस हाई प्रोफाइल शादी में सिनेमा उद्योग के मेहमानों के साथ लगभग 150 वीवीआईपी शामिल होंगे। कियारा और सिद्धार्थ 5 फरवरी को जैसलमेर पहुंचेंगे। सूर्यगढ़ होटल में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शादी में बुलाए गए वीवीआईपी मेहमानों की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि मुंबई की एक वेडिंग प्लानर कंपनी इंतजाम देख रही है। सूर्यगढ़ होटल जैसलमेर से लगभग 16 किमी दूर स्थित है।बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड यासीन सुरक्षा संभालेंगे और होटल के कर्मचारी कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन भी अंदर नहीं ले जा सकते हैं। उनके मोबाइल लॉकर में रखे जाएंगे, ताकि कोई फोटो या सेल्फी लीक न हो।

Bigg Boss: शिव ठाकरे हुए घर से बेघर! Archana Gautam के कारण घरवालों की आंखें सूजी

मुंबई से आने वाले क्रू को भी मोबाइल फोन के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी। 100 से ज्यादा निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। होटल में मेहमानों के लिए 84 लग्जरी कमरे बुक हैं। वहीं, मेहमानों के लिए 70 लग्जरी गाड़ियां बुक की गई हैं। इसमें मर्सिडीज, जगुआर और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं। वाहनों का ठेका जैसलमेर की सबसे बड़ी टूर ऑपरेटर लकी टूर एंड ट्रैवल्स को दिया गया है। इस स्टार जोड़ी की शादी में लगभग 150 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है, एक सूत्र ने कहा, दोनों के परिवारों के अलावा इंडस्ट्री के कई बड़े नामों को न्योता भेजा गया है, जिनमें डायरेक्टर करण जौहर, शाहिद कपूर, कटरीना और विकी कौशल, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी शामिल हैं। सलमान खान के भी आने की उम्मीद है।

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन