1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. केएल राहुल के विनिंग छक्के पर पत्नी ने लुटाया प्यार, फोटो पोस्ट कर दी जीत की बधाई, मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस

केएल राहुल के विनिंग छक्के पर पत्नी ने लुटाया प्यार, फोटो पोस्ट कर दी जीत की बधाई, मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 05, 2025 06:57 am IST,  Updated : Mar 05, 2025 06:57 am IST

केएल राहुल के विनिंग छक्के के बाद उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने फोटो शेयर की है। आथिया ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर लगाया है।

Athiya Shetty- India TV Hindi
आथिया शेट्टी Image Source : INSTAGRAM

बीते रोज भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन्स ट्रॉफी में हराकर विश्वकप की हार का बदला पूरा कर लिया। भारतीय टीम ने बिना हार का स्वाद चखे इस सीरीज में शान से फाइनल में एंट्री ली है। बीते रोज दुबई में हुए इस क्रिकेट मुकाबले को भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने विनिंग छक्का लगाकर जीत भारत की झोली में डाल दी। केएल राहुल के इस विनिंग सिक्स को देखते ही पूरा भारत खुशी से झूम उठा था। साथ ही केएल राहुल की पत्नी और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी भी अपनी खुशी नहीं संभाल पाईं। आथिया शेट्टी ने भारत की जीत पर अपने पति की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर प्यार लुटाया है। 

क्रिकेट की दीवानी हैं एक्ट्रेस

बता दें कि आथिया शेट्टी बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुकी हैं और क्रिकेट की भी दीवानी हैं। आथिया के पिता सुनील शेट्टी भी बॉलीवुड स्टार हैं और क्रिकेट में काफी दिलचस्पी रखते हैं। आथिया ने 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल से शादी की थी। अब दोनों जल्द ही पेरेंट्स भी बनने वाले हैं। बीते दिनों आथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी। जल्द ही दोनों के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। आथिया अपने पति केएल राहुल के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। इसी साल के शुरुआत में आथिया ने केएल राहुल के साथ एक फोटो शेयर की थी। 

Athiya Shetty
Image Source : INSTAGRAMआथिया शेट्टी

भारत ने ऑस्ट्रेलिया से लिया विश्वकप का बदला

बता दें कि बीते रोज दुबई में चैंपियन्स ट्रॉफी के मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को करारी हार देकर फाइनल का टिकिट पक्का कर लिया है। भारत ने पहले फील्डिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य बनाने का मौका दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 264 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। इसके बाद भारतीय टीम ने रनों का पीछा करना शुरू किया। शुरुआत में ही भारतीय टीम के 2 विकेट गिर गए लेकिन फिर भी हिम्मत नहीं हारी। विराट कोहली के धमाकेदार 85 रनों की पारी ने भारत को जीत के करीब लाया। इसके बाद हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और केएल राहुल जैसे धमाकेदार बल्लेबाजों ने रनों को पूरा कर लिया। केएल राहुल ने विनिंग छक्का लगाकर जीत दर्ज की। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन