1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयरा की हर वेडिंग फंक्शन में शामिल हुई किरण राव, लेकिन रिसेप्शन पार्टी में इस वजह से नहीं आईं नजर

आयरा की हर वेडिंग फंक्शन में शामिल हुई किरण राव, लेकिन रिसेप्शन पार्टी में इस वजह से नहीं आईं नजर

 Published : Jan 14, 2024 07:00 pm IST,  Updated : Jan 14, 2024 07:01 pm IST

आमिर खान की बेटी आयरा खान की हाल ही में उदयपुर में नूपुर शिखारे संग पारंपरिक शादी हुई। जिसके बाद बीती रात कपल के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें तमाम फिल्मी सितारे शामिल हुए, लेकिन आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव कही नजर नहीं आईं, जानिए क्यों?

Ira khan, Kiran Rao- India TV Hindi
आयरा के रिसेप्शन पार्टी में इस वजह से नहीं आईं किरण राव Image Source : DESIGN

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी उदयपुर में संपन्न हो गई है। आयरा खान ने 3 जनवरी को नुपुर शिखरे के साथ पहले रजिस्टर्ड मैरिज की थी, इसके बाद कपल ने 10 जनवरी 2024 को उदयपुर के अरावली हिल होटल में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी। वहीं शादी के 3 दिन बाद यानी की 13 जनवरी को आयरा और नुपुर के लिए आमिर खान ने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर हेमा मालिनी, रेखा, सायरा बानो, माधुरी दीक्षित, जूही चावला, कटरीना कैफ, रणबीर कपूर, धर्मेंद्र , सचिन तेंदुलकर, अमीषा पटेल, कार्तिक आर्यन सहित कई जाने-माने स्टार्स शामिल हुए थे। हालांकि इस दौरान आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव कही नजर नहीं आईं। 

आयरा के रिसेप्शन में क्यों नहीं शामिल हुईं किरण 

जी हां, अगर आपने ध्यान दिया हो तो आपको याद ही होगा की किरण राव आयरा की शादी के घर फंक्शन का हिस्सा रही। उन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज से लेकर उदयपुर के प्री-वेडिंग समेत सभी फंक्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। कभी डांस तो कभी गाने गाती नजर आई थीं। लेकिन बीते दिन जब किरण, आयरा खान और नुपुर शिखरे के रिसेप्शन पार्टी में नजर नहीं आई तो लोग तरह-तरह के क्यास लगाने लगे। लेकिन अब हम आपके लिए किरण के इस पार्टी में न आने का सच सामने लेकर आए हैं। 

आमिर ने बताया क्यों नहीं आईं किरण

दरअसल  आयरा खान और नुपुर शिखरे के रिसेप्शन के दौरान पूरे खान परिवार ने एक साथ फैमिली फोटो खिंचवाई। हालांकि इस दौरान आमिर की एक्स वाइफ किरण राव नजर नहीं आई। ऐसे में पैपराजी के पूछने पर आमिर खान ने बताया कि, किरण जी की तबीयत खराब है। उन्हें वायरल फीवर हुआ है, जिस वजह से वह इस फंक्शन में शामिल नहीं हुई।

इस तरह शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

बता दें, नुपुर शिखरे, आमिर खान के ट्रेनर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान के कई मैसिव बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में मदद की। इतना ही नहीं नुपुर, सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं। आमिर खान की बेटी से भी उनकी मुलाकात इन्हीं ट्रेनिंग सेशन के दौरान ही हुई। आयरा को डिप्रेशन से बाहर आने में भी नुपुर ने काफी मदद की। इस बारे में खुद आमिर खान भी कई बार कह चुके हैं। आयरा और नुपुर दोनों ही एक-दूसरे के परिवारों के काफी करीब हैं और साल 2022 में दोनों ने सगाई भी की थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंध कर एक-दूसरे के हमसफर बन चुके हैं। 

ये भी पढ़ें:

तलाक के बाद भी ऋतिक रोशन- सुजैन खान ने दिए कपल गोल्स, ये नजारा देख कहेंगे आज भी दोनों के बीच प्यार है बरकरार

परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद मनाई पहली लोहड़ी, सामने आई सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन