1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Koffee With Karan 7: करण जौहर ने लगाई सारा-कार्तिक के रिश्ते पर मोहर, खफा हुईं एक्ट्रेस

Koffee With Karan 7: करण जौहर ने लगाई सारा-कार्तिक के रिश्ते पर मोहर, खफा हुईं एक्ट्रेस

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 11, 2022 09:05 am IST,  Updated : Jul 11, 2022 09:05 am IST

करण जौहर अपने खुलासों और सवालों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जाने-अनजाने में करण ने एक्ट्रेस सारा अली खान को नाराज कर दिया है।

Karan-Sara- India TV Hindi
Karan-Sara Image Source : INSTAGRAM

Koffee With Karan 7: बॉलीवुड निर्माता करण जौहर अपने शो ‘कॉफी विद करण’ के नए सीज़न के साथ धमाकेदार वापीस कर चुके हैं। करण और उनके इस शो का फैंस ब्रेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे थे। शो का पहला एपिसोड काफी मज़ेदार रहा। पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने साथ में शिरकत की। करण जौहर ने हमेशा की तरह सितारों से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी पर्सनल सवाल पूछें। 

इसी बीच करण जौहर अपने खुलासों और सवालों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल करण जौहर ने अपने चैट शो का प्रमोशन करते हुए कहा कि -  शो कई बॉलीवुड लव स्टोरीज को सामने लाया है जिनमें कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की लव स्टोरी भी शामिल है। इस बात को सुनने के बाद सारा अली खान फिल्ममेकर से काफी खफा हो गई हैं। 

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भले ही लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे । दोनों को साथ में कई बार स्पॉट भी किया। लेकिन सारा-कार्तिक ने खुलकर कभी अपने रिश्ते को नहीं अपनाया था। दोनों को पहली बार साथ में फिल्म ‘लव आज कल’ में देखा गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक करण के इस बयान से सारा अली खान बिल्कुल भी खुश नहीं है। वह अपनी पर्सनल लाइफ को सभी के सामने नहीं लाना चाहती हैं। एक्ट्रेस फिलहाल अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं और वो चाहती हैं कि लोग भी उनके करियर ग्राफ को ध्यान में रखें। सारा लगातार अपनी पहचान को मजबूदत बनाने की कोशिश में लगी है।

ये भी पढ़िए

'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना ने लाल रंग के हिजाब में शेयर की फोटो, जानिए इस तस्‍वीर के पीछे की कहानी

Shah Rukh Khan को गले लगाती दिखीं Nayanthara, वन मंथ एनिवर्सरी पर Vignesh ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Nayanthara-Vignesh Shivan की शादी में Covid को मात देकर पहुंचे Shah Rukh Khan

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन