1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोटा श्रीनिवास राव की अंतिम विदाई में पहुंचे स्टार्स, चिरंजीवी से पवन कल्याण ने दी श्रद्धांजलि

कोटा श्रीनिवास राव की अंतिम विदाई में पहुंचे स्टार्स, चिरंजीवी से पवन कल्याण ने दी श्रद्धांजलि

 Published : Jul 13, 2025 03:18 pm IST,  Updated : Jul 13, 2025 03:57 pm IST

दिवंगत तेलुगू अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव को श्रद्धांजलि देने के लिए कई स्टार्स पहुंचे। 13 जुलाई को साउथ के जाने-माने सितारे श्रीनिवास राव का 83 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भारतीय सिनेमा में कई भाषाओं में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।

Kota Srinivasa Rao- India TV Hindi
कोटा श्रीनिवास राव की अंतिम विदाई Image Source : INSTAGRAM

दिग्गज तेलुगू अभिनेता और पूर्व विधायक कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की आयु में हैदराबाद में निधन हो गया। रविवार, 13 जुलाई को उनके घर पर श्रीनिवास राव का अंतिम संस्कार किया गया। जहां मेगास्टार चिरंजीवी, पवन कल्याण, प्रकाश राज, वेंकटेश दग्गुबाती और राणा दग्गुबाती सहित तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके निधन से न केवल साउथ सिनेमा के लोगों को बल्कि पूरे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को भी झटका लगा है। उन्होंने 1978 में 'प्रणाम खरीदु' से अपनी शुरुआत की थी। वह 1990 के दशक में भाजपा में शामिल हुए और 1999 में विजयवाड़ा सीट से आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए थे।

कोटा श्रीनिवास राव की अंतिम विदाई में पहुंचे स्टार्स

चिरंजीवी ने श्रीनिवास राव के पार्थिव शरीर पर लाल गुलाब की माला चढ़ाई और अभिनेता के फोटो के समाने श्रद्धापूर्वक शीश झुकाया। अभिनेता के परिवार के सदस्य भी इस शोकपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित थे। अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी कड़ी सुरक्षा के बीच दिवंगत अभिनेता के घर पहुंचे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, जहां चिरंजीवी ने इंडस्ट्री को हुए इस भारी नुकसान के बारे में बात की, वहीं, अभिनेता ब्रह्मानंदम भी इस दौरान भावुक नजर आए। उन्होंने कोटा श्रीनिवास राव के लगभग पांच दशकों के उल्लेखनीय करियर पर प्रकाश डाला, जिसने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक के रूप में पहचान दिलाई। खलनायक से लेकर कॉमेडी तक, उन्होंने हर किरदार से दर्शकों का दिल जीता है।

साउथ स्टार्स श्रीनिवास राव को दी श्रद्धांजलि

जूनियर एनटीआर, नागा चैतन्य, सामंथा, महेश बाबू, कार्थी, वरुण तेज, विष्णु मांचू, रवि तेजा और एसएस राजामौली जैसी मशहूर हस्तियों सहित टॉलीवुड इंडस्ट्री ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। कई लोगों ने उनकी प्रतिभा और समर्पण की प्रशंसा की। राव के शानदार अभिनय ने लोगों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं को प्रेरित करती रहेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि सिनेमा में उनके योगदान को कभी भुलाया न जाए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन