1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बच्चन पांडे' के प्रमोशन के दौरान अंकिता लोखंडे से टकराईं कृति सेनन, फैंस बोले- ऑकवर्ड

'बच्चन पांडे' के प्रमोशन के दौरान अंकिता लोखंडे से टकराईं कृति सेनन, फैंस बोले- ऑकवर्ड

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Mar 09, 2022 09:21 pm IST,  Updated : Mar 09, 2022 09:21 pm IST

मुंबई की फिल्म सिटी में बच्चन पांडे के प्रमोशन के दौरान अंकिता लोखंडे से कृति सेनन टकरा गईं। आपको बता दें, सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता के ब्रेकअप के बाद एक्टर का नाम कृति सेनन संग जुड़ा था।

अंकिता लोखंडे से टकराईं कृति सेनन- India TV Hindi
अंकिता लोखंडे से टकराईं कृति सेनन Image Source : INSTAGRAM- VIRAL

Highlights

  • मुंबई की फिल्म सिटी में कृति सेनन और अंकिता लोखंडे एक दूसरे से मिले।
  • अंकिता ने आगे बढ़कर कृति सेनन को गले लगाया।
  • कृति सेनन और अंकिता लोखंडे दोनों सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर चुके हैं।

कृति सेनन इन दिनों बच्चन पांडे के प्रमोशन में बिजी हैं। कल यानी 8 मार्च को कृति मुंबई के फिल्म सिटी इलाके में नवविवाहित अंकिता लोखंडे और विक्की जैन से टकरा गईं। अंकिता ने प्यारा जेश्चर दिखाते हुए आगे बढ़कर कृति को गले लगा लिया, लेकिन फैंस ने इसे एक अजीब मुलाकात और ऑकवर्ड सिचुएशन कहा।

कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे के प्रमोशन में बिजी हैं। 8 मार्च को, उन्हें मुंबई के फिल्म सिटी इलाके में देखा गया, जहां अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन टहल रहे थे। कृति के देखते ही अंकिता लोखंडे आगे बढ़कर उनसे गले मिलीं, और दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। बाद में कृति ने विक्की से हाथ मिलाया और अपने काम पर लौट आईं। प्रशंसकों ने कॉमेंट सेक्शन में भाग लिया और इसे अजीब मुलाकात और ऑकवर्ड सिचुएशन कहा। दरअसल. अंकिता दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ते में थीं। वहीं अंकिता से अलग होने के बाद कृति और सुशांत रिलेशनशिप में थे।

देखिए वीडियो:

कृति और अंकिता की मुलाकात पर नेटिजन्स के कॉमेंट

अंकिता लोखंडे से टकराईं कृति सेनन
Image Source : INSTAGRAMअंकिता लोखंडे से टकराईं कृति सेनन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन