बॉलीवुड में सफलता एक ब्रांड के तौर पर आती है, कपूर, बच्चन और खान समेत ऐसे कई परिवार हैं जिन्होंने अपनी ब्रांडिंग मजबूत कर ली है। लेकिन कुछ परिवार अभी भी अपने पांव मजबूत करने के लिए जीतोड़ मेहनत और ढेर सारा रिस्क लेते रहते हैं। स्टारकिड्स के लिए पहला रास्ता तो एक्टिंग का ही खुलता है और ज्यादातर लोग अपने पेरेंट्स की लीक पर चलकर अपनी किस्मत आजमाते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो लीक से हटकर काम कर अपना नाम कमाना चाहते हैं। इन स्टारकिड की बहन बॉलीवुड की स्टार हैं और पिता सांसद हैं। लेकिन इन्होंने खुद डायरेक्टर बनने का झंडा उठाया है और इनकी फिल्म 2 दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इन्होंने अपने घर यानी बहन को ही लीड रोल के लिए चुना है। फिल्म का नाम है निकिता रॉय और हम बात कर रहे हैं इसके डायरेक्टर कुश सिन्हा की।
बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे कुश सिन्हा
कुश सिन्हा का जन्म उनके जुड़वां भाई के साथ 5 जूम 1983 को हुआ था। इसके बाद दोनों की बहन सोनाक्षी सिन्हा का जन्म हुआ था। कुश के पिता बॉलीवुड सुपरस्टार थे तो पूरा बचपन फिल्मी माहौल में ही बीता। बाद में कुश के पिता शत्रुघ्न सिन्हा राजनीत में शामिल हुए और सांसद भी बने। आज भी शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से त्रणमूल कांग्रेस के चुने हुए सांसद हैं। कुश सिन्हा ने भी अपने करियर की शुरुआत में एक्टिंग में हाथ आजमाया। आईएमडीबी ट्रिविया के मुताबिक कुश ने 2001 में खुद को एक डांस क्लास में एनरोल कराया और एक्टर बनने की तैयारी करने लगे। सोहेल खान के साथ भी जुड़े रहे। साथ ही कुछ कंपनियां भी चलाते हैं जो कॉस्मेटिक और कैमिकल्स बनाती हैं। अब कुश सिन्हा बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं।
बहन को ही लीड रोल में किया कास्ट
कुश सिन्हा ने अपनी पहली ही फिल्म में अपनी बहन और बॉलीवुड हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा को कास्ट कर लिया है। फिल्म का नाम है निकिता रॉय और ये 18 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म हॉरर और मिस्ट्री रहने वाली है और इसकी कहानी एक नोवेल पर बनी है। सोनाक्षी के साथ फिल्म में अर्जुन रामपाल और परेश रावल भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। अब देखना होगा कि कुश सिन्हा अपने डायरेक्टोरल डेब्यू से लोगों के दिलों पर कितना असर छोड़ पाते हैं।
बहन की शादी से गायब रहने के लगे आरोप
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली थी। शादी के समय कुछ तस्वीरें वायरल हुईं जिसमें सोनाक्षी के दोनों भाई लव और कुश गायब दिखे। बाद में जब मीडिया इंटरव्यूज में उनसे पूछा गया तो उन्होंने इसे पर्सनल कॉन्फ्लिक्ट समझकर नकार दिया था। इतना ही नहीं बाद में कुश ने भी इसको लेकर कहा कि मैं शादी में मौजूद था बस नजर नहीं आया। अब कुश की डायरेक्टेड फिल्म 'निकिता रॉय' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।