1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं लता मंगेशकर, जानिए इनके परिवार के बारे में सबकुछ

5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं लता मंगेशकर, जानिए इनके परिवार के बारे में सबकुछ

 Published : Feb 06, 2022 09:55 am IST,  Updated : Feb 06, 2022 09:55 am IST

यूं तो पूरा विश्व ही उनका परिवार था लेकिन जिस फैमिली में जन्मीं और पली-बढ़ीं उसके बारे में जानेंगे। लता मंगेशकर तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थीं। इनके कदमों पर चलकर ही लता की बहनों व भाई ने संगीत की दुनिया में अपना दायरा बढ़ाया।

Lata Family details- India TV Hindi
फाइल फोटो Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • लता मंगेशकर तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थीं
  • इनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर मशहूर संगीतकार थे
  • 88 वर्ष की मशहूर गायिका आशा भोंसले लता की बहन हैं

देश की स्वर कोकिला और भारत रत्न से सम्मानित सिंगर लता मंगेशकर का आज निधन हो गया। कोरोना संक्रमण के कारण 92 साल की लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। कई डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चलता रहा। आज फिर उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनके निधन से बॉलीवुड, समूचे देश और विश्व में उनके करोड़ों प्रशंसकों में शोकाकुल हैं।

यूं तो पूरा विश्व ही उनका परिवार था लेकिन जिस फैमिली में जन्मीं और पली-बढ़ीं उसके बारे में जानेंगे। लता मंगेशकर तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थीं। इनके कदमों पर चलकर ही लता की बहनों व भाई ने संगीत की दुनिया में अपना दायरा बढ़ाया।

देश की दिग्गज और मशहूर गायिका लता मंगेशकर अपने माता-पिता की सबसे बड़ी बेटी थीं। इनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर मशहूर संगीतकार थे। इनकी माता का नाम शीवंती मंगेशकर है। शीवंती हाउस वाइफ थीं उनको गाने का शौक नहीं था।

मीना खडीकर

लता के बाद मीना का जन्म हुआ था। बड़ी बहन होने के नाते लता ने अपना फर्ज निभाया और मीना का ख्याल रखा। 90 साल की मीना खडीकर एक भारतीय मराठी और हिंदी भाषा की पार्श्व गायिका और संगीतकार हैं।

आशा भोंसले

lata and asha
Image Source : FILE PHOTO/ IANSलता मंगेशकर और आशा भोंसले (फाइल फोटो)

88 वर्ष की मशहूर गायिका आशा भोंसले लता की बहन हैं। आशा की आवाज में भी कम जादू नहीं है। लोग आशा के गानों को भी दिल से सुनते हैं। आशा को भी बॉलीवुड की सफल गायिकाओं में गिना जाता है। आज भी इनकी आवाज का जादू गया नहीं है। लता और आशा की आवाज सुनकर शायद आप भी यही कहोगे कि सच में इनके परिवार को सरस्वती को वरदान प्राप्त है।

उषा मंगेशकर
86 वर्ष की उषा मंगेशकर भी लता मंगेशकर की बहन हैं। संगीत की दुनिया में इनका भी सिक्का खूब चला है। मराठी, हिंदी, बंगाली, कन्नड़, नेपाली, भोजपुरी, गुजराती और असमिया गानों की वजह से इनको पहचान मिली।

हृदयनाथ मंगेशकर
84 वर्ष के हृदयनाथ मंगेशकर लता, मीना, आशा और उषा के सबसे छोटे व लाडले भाई हैं। इन्होंने भी संगीत की दुनिया में कदम रखा और अपनी पहचान बनाई। संगीत निर्देशक के रूप में फिल्म जगत में हृदयनाथ मंगेशकर ने खुद का लोहा मनवाया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन