1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बहन सोनाक्षी से अनबन की चर्चा के बीच लव सिन्हा ने पापा शत्रुघ्न संग शेयर की फोटो, लिखा- 'पता नहीं तब...'

बहन सोनाक्षी से अनबन की चर्चा के बीच लव सिन्हा ने पापा शत्रुघ्न संग शेयर की फोटो, लिखा- 'पता नहीं तब...'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 05, 2024 08:05 pm IST,  Updated : Jul 05, 2024 08:05 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा और उनके भाई लव सिन्हा के सोशल मीडिया पोस्ट आज-कल खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। चर्चा है कि सोनाक्षी की जहीर से शादी के चलते लव अपनी बहन से खफा हैं। इस बीच लव ने सोशल मीडिया पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है।

लव सिन्हा ने पिता...- India TV Hindi
लव सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न संग शेयर की थ्रोबैक फोटो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। जब से सोनाक्षी की इंटरफेथ मैरिज की खबर आई थी, तब से ऐसी चर्चा भी शुरू हो गई कि सोनाक्षी का परिवार उनके इस फैसले से खुश नहीं है। हालांकि, इन तमाम खबरों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा संग अपनी बेटी की खुशी में शामिल हुए, लेकिन उनके बेटे इस शादी में कहीं नजर नहीं आए। बहन की शादी में लव की गैरमौजूदगी पर कई सवाल भी खड़े हुए। इन सवालों के बीच लव बीच-बीच में कई ऐसे पोस्ट शेयर करते दिखे, जिनसे जाहिर हुआ कि वह सोनाक्षी और जहीर की शादी से खुश नहीं हैं। बहन सोनाक्षी संग रिश्ते में तनाव की खबरों के बीच अब लव सिन्हा ने अपने पापा और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

लव सिन्हा-शत्रुघ्न सिन्हा की थ्रोबैक फोटो

लव सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।पिता-बेटे की जोड़ी वाली ये फोटो 2012 के एक पुराने अवॉर्ड शो की है, जिसमें लव पिता के साथ खड़े होकर पोज दे रहे हैं। लव की पोस्ट सहिष्णुता और समावेशिता पर सोनाक्षी सिन्हा की पोस्ट के वायरल होने के कुछ घंटों बाद आई है। लव ने अपने पिता के साथ ये फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।

लव सिन्हा ने पापा शत्रुघ्न संग शेयर की फोटो

फोटो शेयर करते हुए लव सिन्हा ने कैप्शन में लिखा- '2012? मुझे कोई आईडिया नहीं है कि मैं तब क्या सोच रहा था, जब मैंने ये पहना।' इसी के साथ उन्होंने अपने पिता की तारीफ करने के लिए कोकोमेलन के 'माई डैडी' गाने का भी इस्तेमाल किया। फोटो में लव सिन्हा ग्रे पैंट, ग्रे ब्लेजर और चेक शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ खड़े दिग्गज अभिनेता ब्लैक पैंट-ब्लेजर और ब्लू शर्ट में हैं। उन्होंने अपने हाथ में एक ट्रॉफी भी पकड़ रखी है।

luv sinha
Image Source : INSTAGRAMपापा शत्रुघ्न से साथ लव सिन्हा की थ्रोबैक फोटो

सोनाक्षी ने सहिष्णुता पर शेयर किया था पोस्ट

बता दें, इससे पहले आज सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर काइंडनेस और टॉलरेंस का महत्व बताते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। शेयर किए गए पोस्ट में सोनाक्षी ने लिखा था- “कैसे पता चलेगा कि कब आवाज कम रखनी है या पूरी तरह से बंद कर देनी है (हवाई जहाज, मूवी थिएटर)। कैसे पता चलेगा, जब आप जानते ही नहीं हैं कि आपको क्या चाहिए? तब बस यही जरूरी है कि जियो और जीने दो।”

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन