1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति चोपड़ा की शादी में क्यों नहीं आईं प्रियंका चोपड़ा, मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

परिणीति चोपड़ा की शादी में क्यों नहीं आईं प्रियंका चोपड़ा, मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

 Published : Sep 25, 2023 12:36 pm IST,  Updated : Sep 25, 2023 12:39 pm IST

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हालांकि इनके वेडिंग फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा नहीं पहुंच पाईं,जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही थी। वहीं अब इस पर उनकी मां मधु चोपड़ा ने रिएक्शन दिया है।

Parineeti Chopra- Raghav chadha- India TV Hindi
परिणीति की शादी में क्यों शामिल नहीं हुईं प्रियंका Image Source : INSTAGRAM

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में सात फेरे लिए। कपल ने पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। जिसकी तस्वीरें कपल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। सामने आए तस्वीरों में परिणीति और राघव बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इस दौरान आप नेता राघव किसी बॉलीवुड हीरो की तरह ही अपनी दुल्हन परिणीति का हाथ थामे हुए वेन्यू में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों की बिग स्माइल इनकी खुशी साफ बयां कर रही है।

शादी से लौटीं मधु चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों से कई वीवीआईपी गेस्ट्स भी पहुंचे थे। वहीं, परिवार के लगभग सभी सदस्य और करीबी दोस्तों तक ने एक्ट्रेस की वेडिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । हालांकि जिसकी कमी सबसे ज्यदा सबको खली तो वो थी प्रियंका चोपड़ा, जो अपनी बहन की शादी में नहीं पहुंचीं। प्रियंका चोपड़ा के परिणीति चोपड़ा की शादी में न आने को लेकर लोग तरह-तरह के कयास भी लगा रहे थे। इसी बीच हाल ही में देसी गर्ल की मां मधु चोपड़ा ने अपना रिएक्शन दिया है। 

मधु ने बताया शादी में क्यों शामिल नहीं हुईं प्रियंका 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद हाल ही में  प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा को पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें मधु चोपड़ा कैजुअल लुक में दिखाई दे रही हैं। इसी दौरन मधु से बात करते हुए पैप्स ने उनसे प्रियंका के शादी में ना आने को लेकर सवाल पूछ दिया। जिसका जवाब देते हुए देसी गर्ल की मां मधु चोपड़ा ने कहा, ‘वो अपने काम में बिजी हैं।’ इसके साथ ही मधु आगे परिणीति 

की तारीफ भी करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि परिणीति ऐसे ही खूबसूरत हैं और दुल्हन के जोड़े में वो और भी प्यारी लग रही थीं। इसे साथ ही मधु ने बताया कि उन्होंने इस शादी को खूब इन्जॉय किया।

प्रियंका ने परिणीति के पोस्ट पर दिया रिएक्शन 

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा भले ही छोटी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में इंडिया नहीं आ पाई हैं। हालांकि उन्होंने शादी से एक दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए परिणीति चोपड़ा को नए सफर की शुरुआत के लिए बधाई दी थी। वहीं अब हाल ही में जब परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तो इसपर भी प्रियंका ने कंमेट कर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने  परिणीति चोपड़ा  के पोस्ट पर कंमेट करते हुए लिखा है- 'मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है।'

 

एक-दूजे के हुए राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा, जानिए कैसे शुरु हुई दोनों की लव स्टोरी

बॉलीवुड के स्टाइल आइकॉन थे फिरोज खान, एक बेटी की मां से एक्टर ने लगाया था दिल

लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचीं शहनाज गिल, अपने देसी लुक से जीता फैंस का दिल

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन