'महावतार नरसिम्हा' उन चंद फिल्मों में गिनी जाती है जिन्होंने कम बजट में लोगों का दिल जीता और मेकर्स को मालामाल कर दिया है। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर चल रही है और लोगों को खूब पसंद आ रही है। अब ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हो रही यह फिल्म कथित तौर पर अन्य फिल्मों के दृश्यों की नकल करने के आरोप में सवालों के घेरे में आ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि फिल्म का एक प्रमुख एक्शन सीन 'गॉड ऑफ वॉर' (2018) के एक प्रतिष्ठित युद्ध दृश्य से काफी मिलता-जुलता है। ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में नरसिम्हा और हिरण्यकश्यप के बीच एक चरमोत्कर्ष युद्ध दिखाया गया है, जबकि एक स्प्लिट-फ्रेम में 'गॉड ऑफ़ वॉर' में क्रेटोस बनाम बलदुर का मुकाबला दिखाया गया है। नेटिज़न्स के अनुसार, दोनों दृश्यों में मूव्स, टाइमिंग और कैमरा एंगल लगभग एक जैसे दिखाई देते हैं।
दर्शकों ने देखा कि एक्शन की कोरियोग्राफी कॉपी-पेस्ट जैसी लग रही थी, और एक हिस्सा कथित तौर पर फ्रेम दर फ्रेम मेल खाता था। इस पोस्ट ने तेज़ी से सुर्खियाँ बटोरीं और भारतीय एनिमेशन में मौलिकता पर चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ समय पहले, एक और क्लिप ऑनलाइन प्रसारित होने लगी थी जिसमें फिल्म के क्लाइमेक्स की तुलना 'द इनक्रेडिबल हल्क' के अंतिम युद्ध से की गई थी। इस क्लिप में लड़ाई की कोरियोग्राफी को हल्क वाले दृश्य से अजीब तरह से मिलता-जुलता बताया गया था।
रिपोर्ट्स की मानें तो 'महावतार नरसिम्हा' इस साल की सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म बनकर सामने आई है। 40 करोड़ रुपयों में बनी ये फिल्म 320 करोड़ रुपयों की वर्ल्डवाइड कमाई करने में सफल रही है। फिल्म ने भारत में ही 250 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 325 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। फिल्म को अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया है। सिनेमाघरों में तारीफों के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी खूब पसंद की जा रही है। अगर आप भी एनिमेटिड फिल्मों के शौकीन हैं और माइथोलॉजिकल कहानियों में दिलचस्पी रखते हैं तो ये फिल्म आपके लिए है। फिल्म की कहानी भगवान विष्णु के 10 अवतारों में से 2 की कहानी बताती है। जिसमें पहला अवतार है वारह अवतार और नरसिम्हा अवतार।
ये भी पढ़ें- तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की सोनू के सुलझ गए सारे मसले, प्रोडक्शन हाउस पर लगाए थे आरोप, अब कर ली सुलह
KGF स्टार यश की मां हुईं 65 लाख की धोखाधड़ी का शिकार? जानें पूरा मामला
संपादक की पसंद