1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उसने मुझे चीट किया...' महीप कपूर ने खोली संजय कपूर की पोल, पति की बेवफाई से परेशान होकर लिया था ये फैसला

'उसने मुझे चीट किया...' महीप कपूर ने खोली संजय कपूर की पोल, पति की बेवफाई से परेशान होकर लिया था ये फैसला

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 14, 2024 01:57 pm IST,  Updated : May 14, 2024 01:57 pm IST

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अभिनेता के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर खुलकर बात की और बताया कि आखिर क्यों पति की बेवफाई का पता चलने के बाद भी उन्होंने उनका साथ क्यों नहीं छोड़ा।

sanjay kapoor, maheep kapoor, shanaya kapoor- India TV Hindi
संजय कपूर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोलीं पत्नी महीप कपूर। Image Source : INSTAGRAM

2022 में नेटफ्लिक्स के चर्चित शो फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स में 4 स्टार वाइफ नजर आईं। चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे, सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर के साथ समीर सोनी की पत्नी और चर्चित अभिनेत्री नीलम कोठारी भी शो का हिस्सा थीं।  इस शो के हर तरफ खूब चर्चे रहे।  शो में नजर आईं इन चारों स्टार वाइफ्स ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई खुलासे किए थे।  शो में कपूर खानदान की बहू और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अभिनेता के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा किया था।  संजय कपूर ने 1997 में महीप कपूर से शादी की थी।  कपल के दो बच्चे शनाया और जहान हैं।  अब  हाल ही में एक बार फिर महीप ने संजय कपूर की 'चीटिंग' पर खुलकर बात की है।  

संजय कपूर ने महीप कपूर से की थी बेवफाई

जूम को दिए इंटरव्यू में महीप ने बताया कि संजय कपूर ने उनके साथ बेवफाई की थी। महीप ने इंटरव्यू में बताया कि आखिर उन्होंने अपने पति की बेवफाई के बारे में खुलकर बात करने का फैसला क्यों लिया। महीप कपूर ने कहा कि 'मुझे लगता है कि लोग अपनी जिंदगी के बॉक्स से बाहर नहीं आना चाहते और किसी और को ना देखना चाहते हैं और ना ही उनके स्टैंड को समझना चाहते हैं। हर किसी को एक ब्रेक की जरूरत होती है। लोगों को ब्रेक देना चाहिए। कोई परफेक्ट नहीं होता। हर कोई कुछ गलतियां करता है और ये ठीक है।'

कौन है ज्यादा स्ट्रिक्ट पैरेंट?

इंटरव्यू में जब महीप से पूछा गया कि उनमें और संजय में से बच्चों के साथ ज्यादा सख्त कौन है? सवाल के जवाब में महीप ने बताया कि संजय बच्चों के साथ ज्यादा स्ट्रिक्ट हैं। इसकी वजह उनका पास्ट डेटिंग एक्सपीरियंस है। महीप ने कहा- 'मुझे लगता है कि संजय बच्चों के साथ ज्यादा सख्त हैं। उन्होंने कई लोगों को डेट किया है, उन्हें इसका एहसास है। इसीलिए वो शनाया को लेकर बहुत जल्दी परेशान हो जाते हैं। ये सच है, वो शनाया को लेकर काफी क्रेजी हैं। बात बेटे की आती है तो वह ठीक हैं। लेकिन, शनाया के मामले में उन्हें शांत कराना पड़ता है।'

बेटी शनाया को लेकर क्रेजी हैं संजय कपूर

महीप ने आगे कहा- 'मुझे लगता है कि वो शायद ऐसा इसलिए सोचते हैं कि जो उन्होंने किया, वो कोई उनकी बेटी के साथ ना करे। इसीलिए वो शनाया के साथ ज्यादा स्ट्रिक्ट हैं। लेकिन, अब वो शनाया को लेकर थोड़ा शांत हो गए हैं।' इस इंटरव्यू के दौरान चंकी पांडे की पत्नी और महीप की फ्रेंड भावना पांडे भी उनके साथ मौजूद थीं।

क्यों लिया घर लौटने का फैसला?

बता दें, महीप कपूर फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में सीमा सजदेह से संजय कपूर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का जिक्र करती नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया था कि जब उन्हें पता चला कि संजय उन्हें धोखा दे रहे हैं तो बेटी शनाया को लेकर वह घर छोड़कर चली गई थीं। लेकिन, वो अपनी नन्हीं सी बेटी को उसके पिता से अलग नहीं करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने संजय की गलतियों को माफ कर दिया और घर लौट आईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन