1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अदाओं ही नहीं संस्कारों में भी नंबर 1 है ये स्टारकिड, राज बब्बर को देख किया ऐसा काम, चौड़ा हो गया सुपरस्टार मां का सीना

अदाओं ही नहीं संस्कारों में भी नंबर 1 है ये स्टारकिड, राज बब्बर को देख किया ऐसा काम, चौड़ा हो गया सुपरस्टार मां का सीना

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 27, 2025 03:35 pm IST,  Updated : Jun 27, 2025 03:47 pm IST

महिला चौधरी की लाडली बेटी अपनी अदाओं ही नहीं बल्कि अपने अंदाज से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। जैसे-जैसे वो बड़ी हो रही हैं, उनके स्टाइल के साथ ही उनके संस्कार की भी झलक देखने को मिल रही है। आज उन्होंने ऐसा काम किया है कि उनकी मां सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

mahima chaudhary daughter- India TV Hindi
महिमा चौधरी, राज बब्बर और अरियाना। Image Source : INSTAGRAM

रेखा की क्लासिक फिल्म 'उमराव जान' एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है। इस ऐतिहासिक फिल्म की 26 जून को स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई नामी सितारे शामिल हुए। रेखा की इस आइकोनिक फिल्म के लिए रखी गई खास स्क्रीनिंग तमाम सितारों की मौजूदगी देखने को मिली। इसमें कई दिग्गज सितारे भी शामिल हुए। इस इवेंट में सबसे ज्यादा सुर्खिया आलिया भट्ट और महिमा चौधरी की क्यूटी बेटी अरियाना ने बटोरी। अरियाना ने इस बार सिर्फ अपनी खूबसूरती और अदाओं से छाप नहीं छोड़ी बल्कि उन्होंने अपने संस्कारों से भी लोगों के दिल जीत लिए। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा 

अरियाना पर टिकीं सबकी नजरें

महिमा चौधरी अपनी बेटी अरियाना चौधरी के साथ 'उमराव जान' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। जहां एक ओर महिमा ने कैमरे के सामने आत्मविश्वास से पोज दिए, वहीं उनकी बेटी अरियाना ने अपनी सादगी और संस्कारों से सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर अरियाना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिग्गज अभिनेता राज बब्बर से मिलते वक्त उनके पैर छूती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिमा चौधरी जैसे ही राज बब्बर से बातचीत करती हैं, तभी अरियाना आदरपूर्वक उनके पैर छूती हैं। यह छोटा सा लेकिन भावनात्मक दृश्य दर्शकों को काफी पसंद आया है और इसे सोशल मीडिया पर जमकर सराहा जा रहा है।

यहां देखें वीडियो 

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

सामने आए इस वीडियो में राज बब्बर भी अरियाना को आशीर्वाद देते दिख रहे हैं, वो मुस्कुरा के उनसे बातें करते हैं। इसके बाद अरियाना आगे बढ़कर राज बब्बर की बेटी जूही को गले लगाती हैं और उनसे बात भी करती हैं। इस दौरान उनकी मां और भाई वहीं खड़े रहते हैं। यूजर्स ने अरियाना के इस भाव की जमकर तारीफ की है। कमेंट सेक्शन में लोग कह रहे हैं, 'वाह! ऐसे संस्कार आजकल कहां देखने को मिलते हैं!' एक और शख्स ने लिखा, 'महिमा ने अपनी बेटी को बेहतरीन परवरिश दी है।' वहीं एक शख्स ने लिखा, 'चलो, बॉलीवुड में अभी भी अच्छे संस्कार वाले बच्चे हैं।'

ऐसा था अरियाना का लुक

इस तरह अरियाना न सिर्फ कैमरों के सामने बल्कि दर्शकों के दिलों में भी जगह बनाने में कामयाब रहीं। इस खास मौके ले लिए अरियाना ने सैटिन शॉर्ट ड्रेस को हाई हील्स के साथ कैरी किया था। उनका आइकॉनिक हैडबैंड्स वाला हेयरस्टाइल इस बार भी देखने को मिला। वहीं उनकी मां ब्राउन कलरक के आउटफिट में नजर आईं। पूरी फैमिली ने एक साथ मिलकर पोज भी दिए। इस खास स्क्रीनिंग में बॉलीवुड की कई हस्तियां नजर आईं। आलिया भट्ट ने रेखा के सिलसिला लुक को रीक्रिएट कर सबका ध्यान खींचा, तो वहीं तब्बू अपने रेड आउटफिट में बेहद आकर्षक लग रही थीं। 

मां के साथ रहती हैं अरियाना

महिमा चौधरी ने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की थी और अरियाना उन्हीं की बेटी हैं। हालांकि ये शादी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई। रिश्ते में बढ़ती अनबन और लगातार झगड़ों के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला किया। कहा जाता है कि कई मुद्दों पर दोनों के बीच सहमति नहीं बनती थी, यहां तक कि बेटी की स्कूलिंग को लेकर भी दोनों के बीच मतभेद हो गए थे। महिमा चौधरी ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि तलाक के बाद अरियाना उनकी कस्टडी में हैं और वही उनकी परवरिश कर रही हैं। फिलहाल अरियाना अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे रही हैं। उन्होंने अभी तक फिल्मों में करियर बनाने को लेकर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया है। हालांकि, हालिया पब्लिक अपीयरेंस और उनके स्टाइलिश लुक को देखकर यह कयास जरूर लगाए जा रहे हैं कि वह भविष्य में बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन