1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Maine Payal Hai Chhankai Remix: नेहा कक्कड़ के सपोर्ट में आई इस क्रिकेटर की पत्नी, कहा- पूरा न्याय...

Maine Payal Hai Chhankai Remix: नेहा कक्कड़ के सपोर्ट में आई इस क्रिकेटर की पत्नी, कहा- पूरा न्याय...

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 27, 2022 03:14 pm IST,  Updated : Sep 27, 2022 05:56 pm IST

‘मैंने पायल है छनकाई’ गाने को लेकर फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़ के विवाद में कई हस्तियां बयान कर रही है। हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने नेहा ककक्ड़ के प्रति अपना समर्थन दिखाया है।

falguni pathak- India TV Hindi
Maine Payal Hai Chhankai Remix Image Source : INSTAGRAM

 'मैंने पायल है छनकाई' गाने पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गायक फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया के जरीए आमने-सामने आ चुके हैं। दोनों सिंगर के समर्थन में कई फेमस हस्तियां बयान जारी कर रही है। एक तरफ जहां बिना नाम लिए दिग्गज सिंगर एआर रहमान ने नेहा कक्कड़ पर निशाना साधा है। वहीं दूसरी तरफ क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा नेहा के समर्थन में उतर गई हैं। 

धनश्री ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए फाल्गुनी पाठक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को ये गाना बहुत पसंद है। हम ये गाना सुनकर बड़े हुए हैं। हम हर साल ये गाना सुनते हैं। ऐसे में  जब हमें ये पता लगा कि इस गाने को दोबारा से रिक्रिएट किया जा रहा है, तो हम दोनों ही बहुत एक्साइटेड हो गए थे, क्योंकि हम जानते थे कि इस गाने को हर कोई प्यार करता है और लोग तब भी इस पर प्यार बरसाएंगे जब हम इसको रीक्रिएट करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से हमारे कंपोजर साथ में आए हैं, उन्होंने इस गाने को और भी बेहतर बना दिया है। इस गाने के साथ पूरा न्याय किया है'।

इससे पहले भी धनश्री ने नेहा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा,  'मेरी मां ने ये मांगा था। जब से मैं इंडस्ट्री में आई हूं, तबसे ही मेरी मां चाहती थी कि मैं नेहा कक्कड़ के साथ काम करूं। आज मैं ये बात मेरे पूरे दिल से कह रही हूं कि नेहा सिर्फ एक अच्छी आर्टिस्ट ही नहीं हैं, बल्कि एक बहुत अच्छी इंसान भी हैं। मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं। मैं बहुत खुश हूं कि 'ओ सजना' ट्रेंड हो रहा है'।

ये भी पढ़ें: Dadasaheb Phalke Award: दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दिया जाएगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

वहीं रीमेक कल्चर को लेकर सिंगर एआर रहमान ने बयान दिया है। उन्होंने बिना नाम लिए नेहा पर तंज कसा है। रहमान ने कहा, 'मैं इसे (रीमेक कल्चर) जितना ज्यादा देखता हूं, ये उतना ही बिगड़ा दिखता है। कंपोजर का इरादा बिगड़ जाता है। लोग कहते हैं, 'मैंने री-इमेजिन किया है।' आप री-इमेजिन करने वाले होते कौन हैं? मैं किसी और के काम को लेकर भी बहुत सावधान रहता हूं। आपको सम्मानजनक होना चाहिए और मुझे लगता है कि ये एक ग्रे एरिया है, जिसे सुलझाने की जरूरत है।'

आपको बता दें कि मैंने पायल है छनकाई 90s का सुपर हिट गाना है। ऐसे में इस गाने का रिमिक्स फाल्गुनी पाठक के फैन्स को नागवार गुजरा और सभी ने नेहा कक्कड़ को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन