1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'परदेसी परदेसी' की कजरारे नैनों वाली हसीना थी सुपरस्टार एक्ट्रेस की बेटी, 29 साल में बदली तकदीर, उतरा चेहरे का नूर

'परदेसी परदेसी' की कजरारे नैनों वाली हसीना थी सुपरस्टार एक्ट्रेस की बेटी, 29 साल में बदली तकदीर, उतरा चेहरे का नूर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Aug 19, 2025 02:11 pm IST,  Updated : Aug 19, 2025 06:17 pm IST

'परदेसी परदेसी' गाना तो आपको याद ही होगा। इस गाने ने एक स्टारकिड को पहचान दी थी। गाने में एक खूबसूरत हसीना नजर आई थी, जो 90 के दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में शुमार हो गई थी, लेकिन 29 साल बाद वो कहां है और अब कैसी दिखती है, चलिए आपको बताते हैं।

Pratibha sinha- India TV Hindi
प्रतिभा सिन्हा। Image Source : IMDB

अगर आप 90 के दशक की फिल्मों के दीवाने हैं तो ‘राजा हिंदुस्तानी’ का वो सुपरहिट गाना ‘परदेसी परदेसी जाना नहीं’ आज भी जहन में जिंदा होगा। इस गाने में करिश्मा कपूर लीड रोल में थीं, लेकिन पर्दे पर एक और चेहरा था जिसने महज कुछ सेकंड्स में दर्शकों का ध्यान खींच लिया। इस गाने में नजर आई बला की खूबसूरत हसीना का नाम प्रतिभा सिन्हा था, जो कोई आम लड़की नहीं थी, बल्कि एक सुपरस्टार हीरोइन की बेटी थीं, जिन्होंने अपनी अदाओं और कजरारी नैनों का बाण इस गाने में चलाया था। कजरारी आंखों वाली, सादगी और देसी अदाओं से भरपूर इस अदाकारा ने उस एक गाने से ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली। 

एक गाने से मिली पहचान, लेकिन करियर नहीं चला लंबा

दिलचस्प बात ये है कि प्रतिभा इंडस्ट्री से अनजान नहीं थी, वो दिग्गज अभिनेत्री माला सिन्हा की बेटी थीं, इसके बावजूद उन्होंने छोटे से रोल के लिए हामी भरी थी। फिल्मी खून उनके अंदर था और जब उन्होंने 1992 में फिल्मों में कदम रखा तो सभी को लगा कि वो अपनी मां की तरह लंबा और चमकदार करियर बनाएंगी। प्रतिभा ने ‘दिल है बेताब’, ‘पोकिरी राजा’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘कोई किसी से कम नहीं’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। उनके अभिनय में एक खास मासूमियत और आत्मविश्वास था। मगर अफसोस, ये चमक ज्यादा देर टिक न सकी। साल 2000 के बाद वो अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं। न कोई इंटरव्यू, न पार्टीज, न सोशल मीडिया... मानो उन्होंने खुद को पूरी तरह इस चकाचौंध भरी दुनिया से अलग कर लिया।

Pratibha sinha
Image Source : IMDBप्रतिभा सिन्हा।

29 साल बाद जब दिखीं तो पहचान नहीं पाए लोग

हाल ही में मुंबई में एक साड़ी एग्जीबिशन में जब प्रतिभा सिन्हा नजर आईं तो कई लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए। सिंपल ब्लैक आउटफिट, ग्रे बाल, चेहरे पर उम्र की झलक लिए हुए, लेकिन मुस्कुराहट अब भी वही। उन्होंने 8-10 साड़ियां खरीदीं, सबके साथ आराम से बातें कीं और खुलासा किया कि अब उनका नाम प्रतिभा लोहानी है। उनके पिता चिदंबर प्रसाद लोहानी का सरनेम, जो नेपाल के मशहूर अभिनेता थे। प्रतिभा का नाम एक वक्त चर्चित म्यूजिक डायरेक्टर नदीम सैफी से भी जुड़ा। कहा जाता है कि दोनों करीब आए, लेकिन प्रतिभा की मां माला सिन्हा को ये रिश्ता कभी मंजूर नहीं था। नदीम पहले से शादीशुदा थे और अलग धर्म से ताल्लुक रखते थे। इस रिश्ते ने मीडिया में काफी हलचल मचाई, लेकिन प्रतिभा ने साफ किया कि ये सब अफवाहें हैं। वहीं नदीम ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि माला सिन्हा ने उनके परिवार को मानसिक रूप से परेशान किया।

अब कैसी है प्रतिभा सिन्हा की जिंदगी?

आज प्रतिभा सिन्हा फिल्मी दुनिया से बिल्कुल दूर एक शांत, निजी जीवन बिता रही हैं। न शोहरत का शोर, न विवादों की गूंज। उन्होंने खुद को ग्लैमर की दुनिया से अलग कर लिया है और मुंबई में एक सादा, सुकूनभरी जिंदगी जी रही हैं। उनकी कहानी उन सितारों की तरह है जो पल भर के लिए चमकते हैं, लेकिन हमेशा के लिए दिलों में बस जाते हैं। प्रतिभा सिन्हाकी एक झलक ने 90s के दौर में जादू बिखेरा, आज भी लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह रखती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन