1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप की अफवाहों का खंडन करने के बाद शेयर किया पोस्ट, लिखा- 40 की उम्र में ...

अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप की अफवाहों का खंडन करने के बाद शेयर किया पोस्ट, लिखा- 40 की उम्र में ...

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jan 14, 2022 07:28 pm IST,  Updated : Jan 14, 2022 07:53 pm IST

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अगर किसी को 40 की उम्र में आपको प्यार मिलना, इसे नॉर्मलाइज करें।

Malaika Arora Arjun Kapoor share note after refuting break...- India TV Hindi
Malaika Arora Arjun Kapoor share note after refuting break up rumours  normalizing finding love in 40s   Image Source : INSTAGRAM/ARJUNKAPOOR

Highlights

  • ब्रेकअप की खबरों का खंडन करते हुए मलाइका और अर्जुन ने शेयर की पोस्ट
  • अगर किसी को 40 की उम्र में आपको प्यार मिलना, इसे नॉर्मलाइज करें।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ब्रेकअप की खबरों के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस कपल से हाल में ही इस बात का खंडन किया था कि यह ब्रेकअप की खबरें झूठी हैं। वहीं अब उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया है जिसमें बताया कि 25, 30 के बाद उम्र खत्म नहीं होती हैं। कैसे आप अपनी जिंदगी को जी सकते हैं। 

Malaika Arora Arjun Kapoor share a note after refuting break up rumours and write normalizing findin
Image Source : INSTAGRAM/MALAIKAARORAMalaika Arora Arjun Kapoor share a note after refuting break up rumours and write normalizing finding love in the 40s  

मलाइका अरोड़ा  और अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टेट्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट की बात करें तो इसमें लिखा है, 'नहीं लेकिन सच में। 40 की उम्र में आपको प्यार मिलना, इसे नॉर्मलाइज करें। 30 की उम्र में नए सपने देखना और उन्हें खोजना नॉर्मलाइज करें। 50 की उम्र में अपने जिंदगी के उद्देश्य को पाना और खुद को ढूंढना नॉर्मलाइज करें। जिंदगी 25 की उम्र के बाद खत्म नहीं होती। इस तरह एक्टिंग करना बंद करें जैसे ये होता है।'

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इस तारीख को करवाएंगे शादी का रजिस्ट्रेशन!

वहीं हाल में ही ब्रेकअप की खबरें आने के बाद अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था, 'अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। खुश रहें। लोगों को शुभकामनाएं। सभी को प्यार।’

अर्जुन के पोस्ट पर मलाइका ने दिल वाला इमोजी कमेंट किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन