1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद फिर आई मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में प्यार की बहार? मिस्ट्री मैन के साथ वेकेशन पर दिखीं

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद फिर आई मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में प्यार की बहार? मिस्ट्री मैन के साथ वेकेशन पर दिखीं

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 18, 2024 11:41 am IST,  Updated : Jul 18, 2024 11:41 am IST

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा वेकेशन पर हैं। इन दिनों एक्ट्रेस खूब मस्ती कर रही हैं। हाल में ही उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें मिस्ट्री मैन की झलक देखने को मिली है। इसे देखने के बाद ही लोग कहने लगे हैं कि क्या फिर से मलाइका की लाइफ में लव की एंट्री हो गई हैं?

Malaika Arora- India TV Hindi
वेकेशन पर मलाइका अरोड़ा। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती और लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस इन दिनों अपनी हालिया वेरेशन की हर अपडेट साझा कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा इन दिनों स्पेन में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। लगातार सामने आ रहीं उनकी बीच वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल में ही एक्ट्रेस ने तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है, जिसे देखने के बाद लोगों की निगाहें इस पर ही अटक गई हैं। इस तस्वीर में बहुत सारे खाने के साथ ही एक मिस्ट्री मैन भी नजर आ रहा है और इसे देखते ही लोगों ने फिर से एक चर्चा शुरू कर दी है। रूमर्स है कि एक्ट्रेस फिर से किसी को डेट कर रही हैं और ये वेकेशन भी ये उनके साथ ही मना रही हैं। कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मल्ला की लाइफ में फिर से प्यार की बहार आई है, यानी नए लव की एंट्री हुई है। 

वायरल हुई मलाइक अरोड़ी की ये तस्वीर

हाल में ही अर्जुन कपूर संग मलाइका के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। अभी ज्यादा दिन बीते भी नहीं कि अब डेटिंग रूमर्स को हवा मिल गई। सामने आई इस तस्वीर में चार फोटो हैं, दरअस ये एक कोलाज है, जिसमें से एक में मलाइका बीच पर लेटकर सनबाथ लेती दिख ही हैं। वहीं दो और तस्वीरों में उनके सामने खूब सारा लजीज खाना और ड्रिंक्स दिख रही हैं। इसके अलावा एक तस्वीर ऐसी है जिसमें एक शख्स दिख रहा है, लेकिन उसकी तस्वीर ब्लर है। एक्ट्रेस ने उसकी ओर कैमरा कर के ही तस्वीर ली है। व्हाइट शर्ट में आप उस शख्स को देख सकते हैं। इसे देखने के बाद अब लोगों का बस यही कहना है कि मलाइक समंदर की खूबसूरती के साथ स्वादिष्ट खाने का स्वाद चख रही है और इस मेमोरेबल वक्त में उनके साथ कोई और भी है।

Malaika Arora Instagram Story
Image Source : INSTAGRAMमलाइका अरोड़ा की इंस्टाग्राम स्टोरी।

स्पेन में मना रहीं छुट्टियां

फिलहाल मलाइक अरोड़ा ने अभी तक इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रहे ये दावे कितने सही ये कहपाना जरा मुश्किल है। वैसे आज कल मलाइका ज्यादा वक्त गर्लगैंग या फैमिली के साथ ही बिताती हैं। हाल फिलहाल में वो न किसी फिल्म न किसी न टीवी शो में नजर आ रही हैं। अनंत-राधिका की शादी का भी वो वेकेशन के चलते हिस्सा नहीं बन सकीं। ऐसे में उन्होंने कपल को सोशल मीडिया पर ही बधाई दी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन