1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 49 साल की उम्र में भी कमाल की दिखती हैं 'छैंया छैंया गर्ल', ​मलाइका अरोड़ा ने फ्लॉन्ट किया अपना टोन्ड फिगर

49 साल की उम्र में भी कमाल की दिखती हैं 'छैंया छैंया गर्ल', ​मलाइका अरोड़ा ने फ्लॉन्ट किया अपना टोन्ड फिगर

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jun 10, 2024 11:50 am IST,  Updated : Jun 10, 2024 12:30 pm IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फिटेस्ट और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मलाइका अरोड़ा भी हैं। इन दिनों वह अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। 49 साल की उम्र में भी वह अपने कातिलाना हुस्न के कारण जबरदस्त लाइमलाइट में रहती हैं।

malaika arora, arjun- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा Image Source : INSTAGRAM

49 साल की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस, फैशन सेंस, बेहतरीन डांस और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड की 'छैंया छैंया गर्ल' इंडस्ट्री का वो नाम हैं जो आए दिन चर्चा का विषय बनती हैं। इन दिनों वह अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर भी एक्ट्रेस लाइमलाइट में बनी हुई हैं। मलाइका अरोड़ा अपने डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीतने में भी माहिर हैं। अर्जुन कपूर संग अपने ब्रेकअप रूमर्स के बीच मल्ला ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

49 की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने ढाया कहर

सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच मलाइका की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह अपने कातिलाना हुस्न का जलवा बिखेरते हुईं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्हें दिलकश अदाओं में पोज देते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा के वेकेशन मूवमेंट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने फ्लॉन्ट किया टोन्ड फिगर

बॉलीवुड की 'छैंया छैंया गर्ल' मलाइका अरोड़ा अपनी स्टनिंग तस्वीरों को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बी टाउन की सबसे ब्यूटीफुल और फिटेस्ट एक्ट्रेस मलाइका का ग्लैमरस अंदाज हर किसी को बहुत पसंद है। एक्ट्रेस इन तस्वीरों में अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रही हैं। फैंस को भी उनका ये अंदाज काफी पसंद आता है, जिसकी वजह से मलाइका की ये तस्वीरें जमकर वायरल भी होती हैं।

आखिरी बार इस शो को किया था जज

मलाइका अरोड़ा को हाल ही में उनके ओटीटी डेब्यू रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में देखा गया था। इस शो को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। वहीं मलाइका को आखिरी बार 'झलक दिखला जा 11' की जज के रूप में देखा गया था। बता दें कि इस सीजन की ट्रॉफी मनीषा रानी को मिली है।

View Synonyms and Definitions

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन