1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्वेटर और शर्ट में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, अतरंगी ड्रेस देखकर यूजर्स करने लगे उर्फी जावेद से तुलना

स्वेटर और शर्ट में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, अतरंगी ड्रेस देखकर यूजर्स करने लगे उर्फी जावेद से तुलना

 Published : Feb 25, 2022 02:50 pm IST,  Updated : Feb 25, 2022 02:52 pm IST

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को एक बार फिर उनकी ड्रेस के लिए ट्रोल किया गया है।

मलाइका अरोड़ा- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा Image Source : INSTAGRAM/MALAIKA ARORA

Highlights

  • मलाइका अरोड़ा एक बार फिर ट्रोल के निशाने पर हैं
  • मलाइका को हाल ही में ब्राउन स्वेटर और शर्ट में स्पॉट किया गया है

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। अक्सर मलाइका अरोड़ा को जिम के बाहर या अपने डॉग को घुमाते हुए स्पॉट किया जाता है। इस दौरान क्लिक की गई तस्वीरें फैंस को पसंद आती हैं, जबकि चंद अभिनेत्री को उनके स्टाइल स्टेटमेंट के लिए ट्रोल भी करते हुए नजर आते हैं।

अब एक बार फिर मलाइका अरोड़ा को ट्रोल किया गया है। अभिनेत्री हाल ही में भूरे रंग के स्वेटर के साथ एक शर्ट पहनी नजर आईं। इस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और कहा कि ऐसा लगता है कि वह अपनी पैंट पहनना भूल गई हैं। यह पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री की उनके कपड़ों के लिए आलोचना की गई है।

न सिर्फ मलाइका अरोड़ा बल्कि बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट उर्फी जावेद को भी उनके कपड़ों के लिए ट्रोल किया जाता रहा है। अब मलाइका की हालिया वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना उर्फी जावेद से भी होने लगी है।

अपने कपड़ों के लिए ऑनलाइन ट्रोल होने के बारे में बात करते हुए, उन्होंने एक बार बातचीत में कहा था, "एक महिला को हमेशा उसकी स्कर्ट की लंबाई या उसके नेकलाइन के डीप होने से आंका जाता है... मैं अपनी जिंदगी उनके मुताबिक नहीं जी सकती जो लोग मेरे बारे में ऐसा सोचते हैं। ड्रेसिंग एक बहुत ही व्यक्तिगत पसंद है। मुझे यह बिल्कुल भी पसंद नहीं है कि मुझे इस बारे में निर्देश दिया जाए कि मुझे क्या पहनना चाहिए?"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन