1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा टाइट पैंट में हुईं स्पॉट, यूजर बोले- ये कौन सा फैशन है?

मलाइका अरोड़ा टाइट पैंट में हुईं स्पॉट, यूजर बोले- ये कौन सा फैशन है?

 Published : Feb 16, 2022 10:06 pm IST,  Updated : Feb 16, 2022 10:06 pm IST

मलाइका अरोड़ा ने इस पैंट के साथ बूट पहना और अपने खुले बाल करके लाइट मेकअप किया है।

मलाइका अरोड़ा टाइट पैंट में हुईं स्पॉट- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा टाइट पैंट में हुईं स्पॉट Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • मलाइका अरोड़ा 48 साल की हैं।
  • मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की पहली पत्नी हैं।
  • मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और फैशन के लिए जानी जाती हैं। 48 की उम्र में भी मलाइका बेहद फिट हैं और जब बाहर निकलती हैं तो लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। हाल ही में मलाइका टाइट पैंट में निकलीं, जिसने भी उन्हें देखा देखता रह गया। मगर जब ये फोटो सोशल मीडिया पर आई तो लोग उन्हें ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हटे। लोगों को मलाइका के इस पैंट का फैशन हजम नहीं हुआ। मगर एक्ट्रेस को ट्रोल से क्या लेना देना, क्योंकि लोगों का काम है कहना। हमेशा की तरह एक्ट्रेस अपने पूरे आत्मविश्वास के साथ चलती दिखीं।

मलाइका अरोड़ा ने इस पैंट के साथ बूट पहना और अपने खुले बाल करके लाइट मेकअप किया है। मलाइका सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने वैलेंटाइन डे पर अर्जुन कपूर संग रोमांटिक फोटो शेयर की थी। अर्जुन ने भी मलाइका के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी।

हाल ही में अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें आई थीं, जिसे दोनों ने अफवाह बताया और साबित भी किया।

ये भी पढ़ें-

कौन है रीना राय, ये लड़की सड़क हादसे के वक्त दीप सिद्धू संग कार में ही थी मौजूद

Bappi Lahiri: तीन साल की उम्र से सीखना शुरू किया संगीत, 'जूबी जूबी', 'यार बिना चैन कहां रे' जैसे दिए कई मास्टरपीस

विराट की तरह अब क्रिकेट के मैदान में दिखेगा अनुष्का का जलवा, तैयारी देख दंग रह जाएंगे आप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन