1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन है रीना राय, ये लड़की सड़क हादसे के वक्त दीप सिद्धू संग कार में ही थी मौजूद

कौन है रीना राय, ये लड़की सड़क हादसे के वक्त दीप सिद्धू संग कार में ही थी मौजूद

 Published : Feb 16, 2022 01:03 pm IST,  Updated : Feb 16, 2022 02:59 pm IST

दीप सिद्धू की गर्लफ्रेंड और मंगेतर कही जा रही पंजीबा एक्ट्रेस और मॉडल रीना राय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

दीप सिद्धू और रीना राय- India TV Hindi
दीप सिद्धू और रीना राय Image Source : INSTAGRAM/THISISREENARAI

मशहूर पंजाबी गायक दीप सिद्धू का हाल ही में सिंघु बॉर्डर के पास कुंडली मानेसर हाईवे पर हुई एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। किसान आंदोलन के दौर में लाल किला हिंसा में आरोपी दीप सिद्धू अपनी गर्लफ्रेंड रीना राय संग गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे, तभी अचानक केएमपी पर पिपली टोल प्लाजा के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई और एक्सीडेंट हो गया।

दीप सिद्धू और रीना राय
Image Source : INSTAGRAM/DEEPSIDHU.OFFICIALदीप सिद्धू और रीना राय

दीप सिद्धू की गर्लफ्रेंड और मंगेतर कही जा रही पंजीबा एक्ट्रेस और मॉडल रीना राय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

दीप सिद्धू और रीना राय
Image Source : INSTAGRAM/DEEPSIDHU.OFFICIALदीप सिद्धू और रीना राय

मौत से कुछ समय पहले ही दीप और रीना राय ने एक साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया था और इंस्टाग्राम पर फोटो भी पोस्ट किए थे। इस तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। इस तस्वीर में रीना राय सेल्फी लेती दिख रही हैं और फोटो पर हैप्पी वैलेंटाइंस डे लिखकर अपने प्यार का इजहार भी किया था। रीना राय ने दीप सिद्धू के साथ कई और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रखी हैं।

 रीना राय
Image Source : INSTAGRAM/THISISREENARAIरीना राय

आपको बता दें कि रीना राय पंजाबी फिल्मों का जाना पहचाना चेहरा है और रंग दे पंजाब फिल्म में दीप सिद्धू और रीना ने एक साथ काम भी किया था। इसके साथ ही 2014 में रीना राय मिस साउथ एशिया रही हैं।

 रीना राय
Image Source : INSTAGRAM/THISISREENARAIरीना राय

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन