1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खूबसूरत हीरोइन को हुआ गैंगस्टर से प्यार, तो झटके में ठुकरा दिया चमचमाता करियर, अब 25 साल बाद की वापसी

खूबसूरत हीरोइन को हुआ गैंगस्टर से प्यार, तो झटके में ठुकरा दिया चमचमाता करियर, अब 25 साल बाद की वापसी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 05, 2024 08:10 pm IST,  Updated : Dec 05, 2024 09:09 pm IST

ममता कुलकर्णी 90 के दशक की टॉप हीरोइन रही हैं। लेकिन गैंगस्टर से प्यार के बाद ममता ने बॉलीवुड को ठुकरा दिया था। अब ममता 25 साल बाद वापस मुंबई लौट आई हैं।

Mamta Kulkarni- India TV Hindi
ममता कुलकर्णी Image Source : INSTAGRAM

'हाय फ्रेंड्स, मैं ममता कुलकर्णी। मैं 25 साल बाद भारत, बॉम्बे, मुंबई, आमची मुंबई आई हूं।' ये बात एक्ट्रेस ने मुंबई पहुंचते ही फैन्स के साथ शेयर की है। शाहरुख खान और सलमान खान की 'करण अर्जुन' को-स्टार ममता कुलकर्णी 90 के दशक की टॉप हीरोइन रही हैं। ममता ने अपनी एक्टिंग और क्यूटनेस से लाखों दिलों पर राज किया है। लेकिन गैंग्स्टर से प्यार होने के बाद ममता ने एक झटके में चमचमाता करियर ठुकरा दिया था। ममता कुलकर्णी करीब 25 साल तक भारत से दूर रहीं और लाइमलाइट से दूरी बना ली। अब ममता 25 साल बाद भारत वापस लौट आई हैं। 

गैंगस्टर से प्यार में तबाह हो गया करियर?

ममता कुलकर्णी ने 1992 में अपनी फिल्म 'मेरा दिल तेरे लिए' से अपने करियर की शुरुआत की थी।  इसके बाद तिरंगा फिल्म से ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। गजब की खूबसूरती और दमदार टैलेंट के दम पर ममता कुलकर्णी ने चंद फिल्मों से ही बॉलीवुड में जगह बना ली। ममता अपने समय की टॉप हीरोइन रही हैं। लेकिन करियर के पीक पर ममता कुलकर्णी को गैंगस्टर से प्यार हो गया। ममता कुलकर्णी ने साल 2002 में फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। ममता ने भारत भी छोड़ दिया। इसी दौरान ममता कुलकर्णी का गैंगस्टर 'छोटा राजन' के साथ अफेयर की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि दोनों के अफेयर के बाद भी शादी नहीं की। 

बॉलीवुड छोड़ा और भारत से रहीं दूर

ममता कुलकर्णी ने अपने करियर में 34 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। लेकिन 2000 के दशक में ही फिल्मी दुनिया छोड़कर विदेश चली गईं। यहां ममता कुलकर्णी ने ड्रग लॉर्ड विक्की गोस्वामी से शादी की। शादी के बाद भी ममता कई बार सुर्खियों में रहीं। साल 2017 में पुलिस ने विक्की गोस्वामी के घर पर रेड मारी तो भी ममता का नाम सामने आया। ममता कुलकर्णी को भी इस मामले में पुलिस का सामना करना पड़ा था। अब ममता कुलकर्णी 25 साल बाद वापस मुंबई लौट आई हैं। ममता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन