1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड की इन दो सबसे खूबसूरत हीरोइनों को ममता कुलकर्णी ने कहा था प्लास्टिक ब्यूटी, फिर एक से मांगी माफी

बॉलीवुड की इन दो सबसे खूबसूरत हीरोइनों को ममता कुलकर्णी ने कहा था प्लास्टिक ब्यूटी, फिर एक से मांगी माफी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 06, 2025 07:09 pm IST,  Updated : May 06, 2025 07:09 pm IST

ममता कुलकर्णी ने शाहरुख, सलमान और आमिर खान के साथ काम किया है। तीनों खान के साथ उनके काम को पसंद किया गया। वैसे एक्ट्रेस हमेशा ही विवादों से जुड़ी रहीं। एक बार उन्होंने बॉलीवुड की दो टॉप हसीनाओं को प्लास्टिक ब्यूटी कह दिया था।

Mamta Kulkarni- India TV Hindi
ममता कुलकर्णी। Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री से संत बनी ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। विवादों में घिरने के बाद फिल्मी दुनिया छोड़ ये हसीना विदेश में जा बसी थीं। हाल ही में वे 25 साल बाद भारत लौटीं और खूब सुर्खियां बटोरीं। अभिनेत्री ने महाकुंभ में भी हिस्सा लिया था और उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर का पद दिया गया था, जो विवाद के बाद उनसे छीन लिया गया था। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ममता विवादों में घिरी हों। उन्होंने एक बार रेखा और श्रीदेवी की खूबसूरती पर विवादित बयान दिया था।

ममता ने किया था ये कमेंट

जी हां! आपने सही पढ़ा, ममता ने रेखा और बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी के बारे में कहा था कि वे दोनों ही दिखावटी सुंदरियां हैं और ममता ही असली सुंदरी हैं। उन्होंने दोनों को प्लास्टि ब्यूटी कहा था। अब इस बयान पर 'करण अर्जुन' एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उस दिन को याद करते हुए ममता ने कहा, 'उस समय सिने ब्लिट्ज नाम की एक मैगजीन निकलती थी। उसमें एक पत्रकार था जिसकी एक अभिनेत्री से बनती नहीं थी और जब वह उस अभिनेत्री से सीधे बात नहीं कर पाया तो उसने लिख दिया कि ममता ने कहा है कि रेखा अच्छी अभिनेत्री नहीं हैं। जब मुझे इस बारे में पता चला तो मैंने तुरंत रेखा जी को फोन किया और बताया कि 5 दिन बाद सिने ब्लिट्ज में मेरा इंटरव्यू आने वाला है। उसमें जो कुछ भी लिखा गया है, मैंने वह बिल्कुल नहीं कहा है। वह बयान मेरा नहीं है।' 

Rekha sridevi
Image Source : INSTAGRAMरेखा और श्रीदेवी।

एक्ट्रेस ने छोड़ी इंडस्ट्री

पत्रकार पर सारा ठीकरा फोड़ते हुए ममता ने खुद को विवाद से मुक्त कर लिया है। हालांकि, शब्दों को मिटाना इतना आसान नहीं होता। ममता कुलकर्णी ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में तीनों खान- शाहरुख, सलमान और आमिर खान के साथ काम किया है। वो अक्षय कुमार के साथ भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म 'करण-अर्जुन' उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। ममता ने गोविंदा के साथ भी काम किया है। साल 2003 के बाद ममता ने बॉलीवुड छोड़ दिया और विदेश में बस गईं। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि 2002 में कभी तुम कभी हम में अपनी आखिरी भूमिका के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया था। एक्ट्रेस का नाम गैंगस्टर विक्की गोस्वामी से जुड़ा। कहा जाता है कि एक्ट्रेस ने विक्की गोस्वामी से शादी की थी। फिलहाल एक्ट्रेस ने विक्की से अपना खास रिश्ता तो कबूला लेकिन शादी की बात को सिरे नकार दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन