1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संक्रांति पर आई 70 साल के हीरो की फिल्म, पहले ही दिन प्रभास की 'द राजा साब' को दी धोबी पछाड़, बहू ने जमकर की तारीफ

संक्रांति पर आई 70 साल के हीरो की फिल्म, पहले ही दिन प्रभास की 'द राजा साब' को दी धोबी पछाड़, बहू ने जमकर की तारीफ

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 13, 2026 06:43 pm IST,  Updated : Jan 13, 2026 06:43 pm IST

प्रभास स्टारर 'द राजा साब' रिलीज के पांच दिनों में ही गिरावट देखने लगी है। इस बीच रिलीज हुई एक 70 साल के हीरो की फिल्म अब 'द राजा साब' के लिए मुश्किलें खड़ी करती दिख रही है, जिसने रिलीज के पहले दिन ही धमाका कर दिया है।

पहले ही दिन छा गई 70 साल...- India TV Hindi
पहले ही दिन छा गई 70 साल के सुपरस्टार की फिल्म। Image Source : INSTAGRAM/@CHIRANJEEVIKONIDELA

प्रभास इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'द राजा साब' को लेकर सुर्खियों में हैं। 9 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की, लेकिन अब दिन पर दिन इसकी कमाई गिरती जा रही है। इस बीच साउथ के एक और सुपरस्टार ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। हम बात कर रहे हैं हाल ही में रिलीज हुई चिरंजीवी स्टारर 'मना शंकरा वारा प्रसाद गारु' की। ये फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन प्रभास की 'द राजा साब' पर भारी पड़ गई है। तो चलिए जानते हैं चिरंजीवी की फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया?

'मना शंकरा वारा प्रसाद गारु' का ओपनिंग डे कलेक्शन

चिरंजीवी स्टारर 'मना शंकरा वारा प्रसाद गारु' को 12 जनवरी, मंगलवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जिसका चिरंजीवी के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इस फिल्म के पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी आ चुके हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, वर्किंग डे पर रिलीज होने के बाद भी चिंरजीवी की फिल्म ने 28.50 करोड़ के साथ ओपनिंग की। वहीं संडे के पेड प्रीमियर को मिला दिया जाए तो इसने अब 37 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

'द राजा साब' पर भारी 'मना शंकरा वारा प्रसाद गारु'

बॉक्स ऑफिस पर 70 साल के तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी ने 46 साल के पैन इंडिया स्टार प्रभास से टक्कर ली। दोनों ही ओरिजिनली तेलुगु फिल्में हैं, ऐसे में माना जा रहा था कि 'मना शंकरा वारा प्रसाद गारु' को प्रभास की 'द राजा साब' के चलते नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद उल्टा ही होता दिख रहा है। द राजा साब को रिलीज हुए 5 दिन ही हुए हैं और इसकी कमाई की रफ्तार कम होती जा रही है। रिलीज के पांचवे दिन प्रभास की 'द राजा साब' का कलेक्शन 2.24 करोड़ पर ही सिमट गया, वहीं चिरंजीवी की फिल्म ने 28.50 करोड़ का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया।

चिरंजीवी की पावर पैक्ड परफॉर्मेंस की बहू ने भी की तारीफ

सोशल मीडिया यूजर भी 'मना शंकरा वारा प्रसाद गारु' को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने जहां वेंकटेश के कैमियो की तारीफ की तो वहीं किसी को चिरंजीवी की पावर पैक्ड परफॉर्मेंस पसंद आई। वहीं कुछ ने लेडी सुपरस्टार नयनतारा के अभिनय की तारीफों के पुल बांधे। इस फिल्म पर चिरंजीवी की बहू उपासना कोनिडेला का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है, जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने ससुर की परफॉर्मेंस की तारीफ की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'ये एक मेगा संक्रांति है। बहुत-बहुत बधाई ममाया (फादर इन लॉ)।'

chiranjeevi konidela
Image Source : INSTAGRAM/@UPASANAKAMINENIKONIDELAउपासना का पोस्ट।

मना शंकरा वारा प्रसाद गारु की कहानी

अनिल रविपुड्डी द्वारा निर्देशित 'मना शंकरा वारा प्रसाद गारु' की कहानी दो हिस्सों में चलती है। नेशनल सिक्योरिटी ऑफिसर शंकरवर प्रसाद (चिरंजीवी), जो पहली ही मुलाकात में शशिरेखा (नयनतारा) के प्यार में पड़ जाते हैं। समय के साथ दोनों का रिश्ता मजबूत होता है, दोनों शादी कर लेते हैं और दोनों के दो बच्चे भी होते हैं। लेकिन, शशिरेखा के पिता बेटी के घर छोड़ने से नाराज हैं और उसके खिलाफ साजिश रचते हैं, जिसके चलते दोनों का तलाक हो जाता है। कहानी आगे बढ़ती है, जहां प्रसाद शशिरेखा और अपने बच्चों से फिर जुड़ने की कोशिश करता है। इसी दौरान उसे शशिरेखा और बच्चों पर मंडराते खतरे का पता चलता है। इसके बाद क्या होता है, ये सब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

ये भी पढ़ेंः कौन हैं पलक औजला? बनाई पति करण औजला से अलग पहचान, इस इंडस्ट्री का हैं जाना-माना नाम, सामने आईं डिटेल्स

जना नायकन सर्टिफिकेट कॉन्ट्रोवर्सी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद, इस दिन होगी मामले पर सुनवाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन