1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन हैं मानसी पवार? कान 2026 के रेड कार्पेट पर दिखाया किलर अंदाज, डेब्यू लुक से बटोर रहीं सुर्खियां

कौन हैं मानसी पवार? कान 2026 के रेड कार्पेट पर दिखाया किलर अंदाज, डेब्यू लुक से बटोर रहीं सुर्खियां

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 23, 2026 12:08 pm IST,  Updated : May 23, 2026 12:08 pm IST

कान फिल्म फेस्टिवल में देश-विदेश की हस्तियां अपनी मौजूदगी से सुर्खियां बटोर रही हैं। रेड कार्पेट पर सभी अपने खूबसूरत और स्टाइलिश अंदाज से दर्शकों को हैरान कर रहे हैं। अभिनेत्री मानसी पवार ने भी कुछ ऐसा ही किया।

manasi pawar- India TV Hindi
रेड कार्पेट पर मानसी पवार का जलवा। Image Source : INSTAGRAM/@IMANASIPAWAR

Cannes फेस्टिवल 2026 अपने चरम पर है और बीते 12 मई से लगातार दुनियाभर के तमाम सेलिब्रिटी रेड कार्पेट पर अपना बेस्ट लुक फ्लॉन्ट कर रहे हैं। आलिया भट्ट से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी हस्तियां अपने लुक से फैंस का दिन बना चुकी हैं। वहीं एहसास चन्ना से लेकर मौनी रॉय, अदिति राव हैदरी, उर्वशी रौतेला, डायना पेंटी ने भी रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। अब एक्ट्रेस मानसी पवार के रेड कार्पेट लुक की भी काफी चर्चा है। मानसी ने इसी साल अपना कान डेब्यू किया है, जहां उन्होंने अपने एक नहीं बल्कि दो-दो लुक फ्लॉन्ट किए और दोनों लुक्स से फैंस को हैरान कर दिया। अब मानसी पवार के लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है और लोग उनकी खूबसूरती और फैशन सेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे।

कौन हैं मानसी पवार?

मानसी पवार की बात करें तो वह मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं और साथ ही साथ कई म्यूजिक वीडियोज से भी फैंस का दिल जीत चुकी हैं। 2020 में 'न तेरे बिन आए' को लेकर वह काफी चर्चा में थीं और अब अपने कान डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। मानसी पवार ने रेड कार्पेट पर ट्रांसपेरेंट ब्लैक गाउन और पाउडर पिंक गाउन में शिरकत की। पहले लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने खूबसूरत कस्टम डिजाइन ब्लैक गाउन पहना था, जिसमें क्लासिक एलीगेंस और मॉडर्न एज का का शानदार कॉम्बिनेशन था। इस स्ट्रैपलेस गाउन पर बारीक मिडनाइट-ब्लैक एम्ब्रॉयडरी और चमकदार बीडवर्क किया गया था, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। अपने लुक को एक्ट्रेस ने ब्लैक क्लच, डायंड ब्रेसलेट और ईयररिंग्स के साथ कम्प्लीट किया।

दूसरा लुक भी कमाल

वहीं मानसी के पाउडर पिंक गाउन की बात करें तो यह गाउन एक फ्लोइंग, शीयर फ्लोर-लेंथ स्कर्ट जैसा लुक दे रहा था, जिसमें मानसी बेहद ग्रेसफुल लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को खूबसूरत स्टेटमेंट नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ कम्प्लीट किया। वहीं मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने सटल मेकअप किया था। साइड में स्वीप किए गए वॉल्यूमिनस हेयर, फ्लॉलेस मैट मेकअप और सॉफ्ट स्मोकी आई लुक ने उनके पूरे लुक को और भी दमदार बना रहा था।

कान फिल्म फेस्टिवल के बारे में

कान फिल्म फेस्टिवल की बात करें तो इस चर्चित इवेंट का आयोजन फ्रांस के कान शहर में हर साल होता है, जिसमें देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां शामिल होती हैं और सभी  शैलियों की नई फिल्में दिखाई जाती हैं। 1946 में इस इवेंट की शुरुआत हुई थी और तब से लेकर अब तक, हर साल पैलेस डेस फेस्टिवल एट डेस कांग्रेस में इसका आयोजन होता है। इस साल इस फेस्टिवल की शुरुआत 12 मई से हुई थी और 23 मई को इसका समापन होगा।

ये भी पढ़ेंः 'Cannes Queen' ऐश्वर्या, लेकिन लाइमलाइट बटोर ले गईं बेटी आराध्या, कॉन्फिडेंस देखकर बोले लोग- 'अगली स्टार'

नंबर-1 जिम ट्रेनर है धुरंधर का ये धाकड़ एक्टर, ऋतिक रोशन को भी दे चुके हैं ट्रेनिंग, छोटे रोल में भी बटोरी वाहवाही

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन