1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Manipur Video: दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना पर भड़के Akshay Kumar, कहा- इतनी कड़ी सजा...

Manipur Video: दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना पर भड़के Akshay Kumar, कहा- इतनी कड़ी सजा...

 Published : Jul 20, 2023 11:48 am IST,  Updated : Jul 20, 2023 11:48 am IST

मणिपुर में पुरुषों के एक समूह द्वारा दो महिलाओं को नग्न घुमाने का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। हाल ही में अक्षय कुमार ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया है।

twitter- India TV Hindi
Manipur Video Image Source : TWITTER

अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'ओह माय गॉड 2' को लेकर चर्चा में हैं। वहीं मणिपुर में 4 मई को महिलाओं के साथ दरिंदगी हुई थी, जिसका वीडियो हाल में वायरल हुआ था इस बात को लेकर एक्टर ने सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली है। अक्षय कुमार ने कहा है कि वह मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने का वीडियो देखकर हिल गया हूं। 

Shiv Thakare के लिए बच्चों ने गाया 'तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए', सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अक्षय कुमार  ने ट्वीट कर कहा-मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया हूं, निराश हूं। मुझे उम्मीद है कि दोषियों को इतनी कठोर सजा मिलेगी कि कोई भी दोबारा इस तरह की भयावह हरकत करने के बारे में नहीं सोचेगा। बता दें मणिपुर में पुरुषों के एक समूह द्वारा दो महिलाओं को नग्न घुमाने का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस हैवानियत में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ नजर आए Shah Rukh Khan, फैंस ने कहा-भारत की होगी जीत

दोषियों पर सख्त कार्रवाई 

ये वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है। वीडियो में भीड़ 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमा रही है। आरोप है कि इस दौरान गैंगरेप की घटना को भी अंजाम दिया गया और जब एक महिला को बचाने के लिए उनका भाई आया तो उसका भी मर्डर कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद मणिपुर के सीएम एन. बिरेन सिंह ने पुलिस को दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि यह घटना "निंदनीय और सर्वथा अमानवीय" है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन