1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नागालैंड में चल रही 'फैमिली मैन-3' की शूटिंग, मनोज बाजपेयी ने दिखाई सेट की झलकियां, अगले साल होगी रिलीज

नागालैंड में चल रही 'फैमिली मैन-3' की शूटिंग, मनोज बाजपेयी ने दिखाई सेट की झलकियां, अगले साल होगी रिलीज

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 21, 2024 08:43 am IST,  Updated : Sep 21, 2024 08:45 am IST

मनोज बाजपेयी स्टारर ओटीटी सीरीज 'द फैमिली मैन' की तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। सीरीज की स्टारकास्ट इन दिनों नागालैंड में है और कुछ सीन फिल्माए जा रहे हैं। मनोज बाजपेयी ने अपने इंस्टाग्राम पर सेट की तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।

manoj bajpayee- India TV Hindi
मनोज बाजपेयी Image Source : INSTAGRAM

डायरेक्टर कृष्णा डीके और राज निडिमोरी की जोड़ी ऐसी है जो अपने अनोखे अंदाज की सीरीज के लिए फेमस हैं. दोनों डायरेक्टर्स की ये जोड़ी कई सुपरहिट बेवसीरीज दे चुकी है. अब ये जोड़ी एक बार फिर ओटीटी स्क्रीन पर लौटने वाली है. इस सीरीज का नाम है 'द फैमिली मैन-3'. मनोज बाजपेयी स्टारर ये सीरीज पहले 2 सीजन में हिट रही है। अब इस सीरीज के तीसरे सीजन का बेसब्री से फैन्स को इंतजार है। डायरेक्टर्स ने इस सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग भी शुरू कर दी है। मनोज बाजपेयी समेत सीरीज की तमाम स्टारकास्ट इन दिनों नागालैंड में सीन फिल्मा रही है। फिल्म के सेट से मनोज बाजपेयी समेत दूसरे एक्टर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर सेट की तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

मनोज बाजपेयी ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर स्टोरी लगाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मनोज बाजपेयी अपने सीरीज के किरदार श्रीकांत तिवारी के नाम की झलकियां फाटक पर लगी दिखाते हैं। इसके साथ ही सेट का माहौल भी वीडियो में फैन्स के साथ शेयर करते हैं। इस सीरीज में लीड रोल निभाने वाले एक्टर शारिब हाशमी भी इन तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। सीरीज के इस सीजन में नजर आने वाली एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर का स्टेटस शेयर किया है। इस तस्वीर में श्रेया और शारिब साथ में खड़े पोज देते हुए फोटो खिंचा रहे हैं। 

अगले साल तक रिलीज होगा तीसरा सीजन

बता दें कि अमेजन प्राइम की ये सीरीज सबसे पहले 2019 में रिलीज हुई थी। सीरीज में मनोज बाजपेयी लीड रोल में थे। सीरीज के पहले सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया। ये सीरीज हिट रही तो डायरेक्टर्स ने इसका दूसरा सीजन बनाया। जब दूसरा सीजन भी सुपरहिट रहा तो लोगों ने ही तीसरे सीजन की मांग करना शुरू कर दिया। अब तीसरे सीजन की भी शूटिंग शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल तक ये सीरीज रिलीज हो जाएगी। मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी की जुगलबंदी एक बार फिर से ओटीटी स्क्रीन पर छाने के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग नागालैंड में चल रही है। यहां कुछ सीन फिल्माए जाने है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन