1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज बाजपेयी ने 1 रुपये में साइन की थी ये फिल्म, जिसने बनाया एक्टिंग का किंग, 27 साल से राज कर रही मूवी

मनोज बाजपेयी ने 1 रुपये में साइन की थी ये फिल्म, जिसने बनाया एक्टिंग का किंग, 27 साल से राज कर रही मूवी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 16, 2025 04:19 pm IST,  Updated : Apr 16, 2025 04:26 pm IST

मनोज बाजपेयी आज बॉलीवुड में एक्टिंग के किंग माने जाते हैं। फिल्मों से लेकर ओटीटी सीरीज तक में मनोज बाजपेयी ने अपने किरदारों से लोगों का दिल जीता है। लेकिन कभी 1 रुपये में भी फिल्म साइन की थी।

Manoj Bajpeyee- India TV Hindi
मनोज बाजपेयी Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में गैंगस्टर पर फिल्में तो शुरू से ही बनती रही हैं। लेकिन 80 के दशक के आखिरी साल में विद्यु विनोद चोपड़ा ने हकीकत की झलक दिखाती एक गैंगस्टर फिल्म 'परिंदा' बनाई थी। इसके बाद बॉलीवुड में गैंगस्टर पर कई बेहतरनी फिल्में बनीं जो कई साल से राज कर रही हैं। ऐसी ही एक फिल्म रिलीज हुई थी साल 1998 में और इसका नाम था 'सत्या'। ये वही फिल्म है जिसने बॉलीवुड को भूकू म्हात्रे जैसे यादगार किरदार दिए। इस किरदार को निभाने वाले एक्टर मनोज बाजपेयी की जिंदगी में ये फिल्म मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म ने मनोज बाजपेयी को सिनेमा की दुनिया में 27 साल पहले ही अमर कर दिया था।

लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि मनोज बाजपेयी ने ये फिल्म महज 1 रुपये में साइन की थी। बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता ने हाल ही में इसका खुलासा किया है। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में हंसल मेहता ने बताया, 'हम शराब पी रहे थे। देर रात मैंने मनोज बाजपेयी को साइन किया था। इतना ही नहीं मैंने मनोज बाजपेयी को सिंबॉल के तौर पर 1 रुपये की फीस दी थी। अनुराग कश्यप को भी फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने के लिए दी थी, क्योंकि उसे रेंट देना था। मैंने उसे 15 हजार रुपये दिया उसने 24 घंटे के अंदर स्क्रीनप्ले लिख दिया। बाद में उसे पूरी 350 पेज की स्क्रिप्ट के लिए 75 हजार रुपये की फीस दी गई। सैरभ शुक्ला जिसने कहानी साथ मिलकर लिखी थी उन्हें कोई फीस नहीं मिली थी।' 

सत्या ने किया था कमाल

डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'सत्या' में मनोज बाजपेयी अहम किरदार में नजर आए थे। उनके किरदार भूकू म्हात्रे को खूब पसंद किया था गया और आज भी 27 साल बाद लोग इसे भूले नहीं हैं। सौरभ शुक्ला ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाया था। फिल्म में शैफाली शाह नजर आई थीं। 3 जुलाई 1998 को सिनेमाघरों में आई ये फिल्म कमाई के मामले में भी हिट रही थी। 2.5 करोड़ रुपयों से बनी इस फिल्म ने 18 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म का म्यूजिक विशाल भारद्वाज ने दिया था। गाने गुलजार ने लिखे थे और अनुराग कश्यप ने सौरभ शुक्ला के साथ इसका स्क्रीनप्ले तैयार किया था। 

27 साल बाद भी नहीं उतरा खुमार

बता दें कि सत्या बॉलीवुड की उन गैंगस्टर फिल्मों में से एक है जिन्हें लोग 27 साल बाद भी भूले नहीं हैं। आज भी मनोज बाजपेयी का किरदार या फिर कल्लू मामा जो सौरभ शुक्ला ने निभाया था, लोग याद करते रहते हैं। फिल्म के डायलॉग भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते नजर आ जाते हैं। ये फिल्म रिलीज के समय भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास रिकॉर्ड नहीं बना पाई हो लेकिन आगे चलकर एक कल्ट के तौर पर उभरी। नई पीढ़ी के दर्शकों को आज बी ये फिल्म काफी पसंद आती है। लोग इस फिल्म का सीक्वल बनाने की भी मांग करते रहते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन