1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 12वीं में टॉप कर डॉक्टर बनीं एक्ट्रेस, फिर मिस वर्ल्ड का खिताब जीत बनीं ग्लैमर की क्वीन, अब रैंप पर दिखा जलवा

12वीं में टॉप कर डॉक्टर बनीं एक्ट्रेस, फिर मिस वर्ल्ड का खिताब जीत बनीं ग्लैमर की क्वीन, अब रैंप पर दिखा जलवा

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 02, 2025 08:30 am IST,  Updated : Mar 02, 2025 08:30 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने टाइगर श्रॉफ के साथ रैंप वॉक किया है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस वीडियो को देख फैन्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Manushi Chhillar- India TV Hindi
मानुषी छिल्लर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर अपने करियर में अब तक 4 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। भले ही मानुषी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई हों लेकिन फिर भी उन्हें स्टार बना गई हैं। साल 2017  में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर पढ़ाई में भी अव्वल रही हैं और 12वीं में ऑल इंडिया टॉपर रही हैं। मानुषी ने हाल ही में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ के साथ रैंप वॉक किया है। इसका वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मानुषी रैंप पर अपनी अदाओं का जलवा दिखा रही हैं। फैन्स को भी इन दोनों सितारों की जोड़ी काफी पसंद आई और खूब तारीफ कर रहे हैं। 

मिस वर्ल्ड बनते ही बॉलीवुड में ली एंट्री

14 मई 1997 में हरियाणा के रोहतक शहर में जन्मी मानुषी छिल्लर बचपन से ही तेज दिमाग की रही हैं। नुषी के पिता मित्रवासु छिल्लर डीआरडीओ में रिसर्च स्कॉलर हैं। मानुषी की मां पेशे से एक डॉक्टर हैं। मानुषी ने नई दिल्ली से अपनी स्कूलिंग की पढ़ाई पूरी की और सेंट थॉमस स्कूल में लोगों की खूब तारीफें बटोरीं। यहां 12वीं में मानुषी ने ऑल इंडिया टॉप किया था। इसके बाद मानुषी डॉक्टर बनने के लिए तैयारी करने लगीं। मानुषी ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट दिया और पहली ही बार में पास हो गईं। इस टेस्ट को पास करते ही मानुषी ने सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कर दी। कॉलेज में मानुषी ने पढ़ाई के साथ मॉडलिंग भी शुरू कर दी और ग्लैमर की दुनिया में एंट्री ले ली। साल 2016 में मानुषी छिल्लर ऑल इंडिया ऑफ मेडिकल साइंस कॉम्टीशन जीत लिया। इसके बाद 2017 में मानुषी छिल्लर ने  मिस वर्ल्ड ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और जीत दर्ज की। भारत को 17 साल बाद मानुषी ने ये खिताब दिलाया था। इससे पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने इस खिताब को अपने नाम किया था।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही फिल्में

मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद साल 2022 में बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की। मानुषी ने अक्षय कुमार स्टरर फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। इसके बाद मानुषी ने विक्की कौशल के साथ फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में काम किया। हालांकि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई और ये फिल्म भी फ्लॉप रही। इसके बाद मानुषी ने 'ऑपरेशन वेलेनटाइन' फिल्म में काम किया लेकिन अभी भी उनकी किस्मत नहीं चमकी। लगातार फिल्में फ्लॉप होने के बाद मानुषी लगातार नए-नए प्रयोग कर रही हैं। अब देखना होगा कि मानुषी कब बॉलीवुड में एक हिट फिल्म दे पाती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन