1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 4 साल की उम्र में शुरू किया गाना, इस गाने से म्यूजिक इंडस्ट्री की बनीं स्टार सिंगर

4 साल की उम्र में शुरू किया गाना, इस गाने से म्यूजिक इंडस्ट्री की बनीं स्टार सिंगर

 Published : Aug 14, 2024 06:15 am IST,  Updated : Aug 14, 2024 06:15 am IST

बॉलीवुड की पॉपुलर प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान म्यूजिक इंडस्ट्री का वो चमकता सितारा बन चुकी हैं जिनका नाम सुनते ही लोगों को उनके गाने याद आ जाते हैं। सुनिधि चौहान 14 अगस्त को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं।

Sunidhi Chauhan- India TV Hindi
म्यूजिक इंडस्ट्री की स्टार सिंगर Image Source : INSTAGRAM

म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह आज, 14 अगस्त को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं। बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में शुमार सुनिधि ने बहुत कम उम्र में म्यूजिक इंडस्ट्री में नेम फेम कमा लिया है। आज वह जिस मुकाम पर वह सच में काबिले तारीफ हैं। सुनिधि चौहान ने 4 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। वह घर के हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में गाना गाया करती थीं। इतना ही नहीं महज 12 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'शस्त्र' में अपना पहला गाना गाया था, जिसके बाद वह लोगों के बीच चर्चा में आ गईं।

म्यूजिक इंडस्ट्री की बनीं स्टार

सुनिधि चौहान को एक रियलिटी शो ने रातों रात स्टार बना दिया, लेकिन वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा तो पर्सनल लाइफ को लेकर खूब लाइमलाइट में रही हैं। सुनिधि चौहान की आवाज का जादू न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में है। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह आज संगीत की दुनिया का जाना-माना नाम हैं, जिनका हर गाना रिलीज होते ही सुपरहिट की लिस्ट में शामिल हो जाता है।

इस गाने से चमकी सुनिधि चौहान की किस्मत

सुनिधि चौहान ने महज 18 साल की उम्र में बॉबी खान के साथ शादी कर ली थी, लेकिन एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया। वहीं साल 2012 में उन्होंने म्यूजिक कंपोजर हितेन सोनिक संग दूसरी शादी की और 2018 में एक बच्चे की मां बनी। सुनिधि चौहान ने इतने हिट गाने दिया है, जिसके बाद से वह अब कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। उनका पहला हिट गाना 'हुई हुई मैं मस्त' आज भी सुन लोग झूम उठाते हैं। इस गाने से वो म्यूजिक इंडस्ट्री स्टार सिंगर बन गईं। ये बात खुद सुनिधि चौहान ने एक कॉन्सर्ट के दौरान बताया था ये पहला हिट और उनका फेवरेट गाना है।

सुनिधि चौहान के हिट गाने

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी का' गाना डांस पे चांस हिट लिस्ट में शामिल है। आज भी इस गाने को सुन लोग झूमने लगते हैं। 'शीला की जवानी', 'कमली', 'इंजन की सीटी' और 'छान के मोहल्ला' जैसे गाने आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन