1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहले वीकेंड पर 'मिराई' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, तेजा सज्जा की फिल्म ने तीसरे दिन छापे इतने करोड़

पहले वीकेंड पर 'मिराई' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, तेजा सज्जा की फिल्म ने तीसरे दिन छापे इतने करोड़

 Published : Sep 14, 2025 11:32 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 11:32 pm IST

इस साल की कम बजट फिल्मों में से एक तेजा सज्जा की 'मिराई' 12 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई और जबरदस्त ओपनिंग की। तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए भारत में पहले वीकेंड पर 45 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

mirai- India TV Hindi
तेजा सज्जा Image Source : INSTAGRAM/@TEJASAJJA123

साउथ एक्टर तेजा सज्जा की हालिया रिलीज फिल्म 'मिराई' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सिर्फ तीन दिनों में यह फिल्म भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। इसे दर्शकों और इंडस्ट्री के मशहूर हस्तियों से लगातार प्रशंसा मिल रही है। कार्तिक गट्टमनेनी की माइथोलॉजिकल फैंटेसी 'मिराई' ने पहले वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की है। शनिवार को 15 का करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद तीसरे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। अब 12 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताजा अपडेट के अनुसार, तीसरे दिन पहले दो दिन से ज्यादा कलेक्शन किया है।

मिराई के पहले वीकेंड की कमाई

निर्देशक कार्तिक गट्टमनेनी की माइथोलॉजिकल फैंटेसी 'मिराई' ने Sacnilk के अनुसार, अपनी रिलीज के तीसरे दिन 16.50 करोड़ की कमाई की। कमाई में तीसरे दिन उछाल देखने को मिला था क्योंकि पहले दिन की कमाई 13 करोड़ और दूसरे दिन 15 करोड़ थी। 'मिराई' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 45 करोड़ हो गया है। फिल्म को सोशल मीडिया पर भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अब देखना होगा कि 'मिराई' आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है और क्या इसी तरह अपना दबदबा बरकरार रख पाती है।

हनुमान के बाद तेजा सज्जा की एक और हिट 

तेजा सज्जा, मनोज कुमार मचाऊ और ऋतिक नायक की इस फिल्म को लोगों काफी पसंद कर रहे है। इसके पहले तेजा की 2024 में आई फिल्म 'हनुमान' को भी खूब पसंद किया गया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था जो प्रशांत वर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित एक भारतीय तेलुगु भाषा की सुपरहीरो फिल्म है। इस फिल्म में तेजा सज्जा, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, राज दीपक शेट्टी और विनय राय नजर आए थे। इसका निर्माण टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के तहत किया है।

मिराई की कहानी

'मिराई' वेदा नाम के सुपरयोद्धा की कहानी है जो सम्राट अशोक के 9 ग्रंथों की रक्षा करने के लिए चुना गया है। मगर उन ग्रंथों पर लामा नाम के एक शख्स की बुरी नजर होती है जो उसे हासिल करके खुद भगवान बनाना चाहता है।

ये भी पढ़ें-

दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा 'मिराई' का जादू! तेजा सज्जा की फिल्म ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

'मिराई' ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का तेजा सज्जा ने तोड़ा रिकॉर्ड

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन