1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. LIVE कॉन्सर्ट में हुआ हादसा, इस कदर घबरा गई 'धुरंधर' फेम सिंगर, करने लगीं 'वाहे गुरु-वाहे गुरु' का जाप

LIVE कॉन्सर्ट में हुआ हादसा, इस कदर घबरा गई 'धुरंधर' फेम सिंगर, करने लगीं 'वाहे गुरु-वाहे गुरु' का जाप

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 21, 2026 08:54 am IST,  Updated : May 21, 2026 08:54 am IST

मशहूर 'धुरंधर' सिंगर जैस्मीन सैंडलस के कॉन्सर्ट में एक हादसा हो गया, जिसके बाद सिंगर काफी घबरा गईं। वो लगातार भगवान का नाम लेती रहीं। इसकी झलकियां सामने आईं हैं।

jasmine sandlas- India TV Hindi
जैस्मिन सैंडलस के कॉन्सर्ट की झलक। Image Source : VIRAL BHAYANI JASMINE SANDLAS INSTAGRAM

मशहूर सिंगर जैस्मीन सैंडलस इन दिनों अपने सुपरहिट गानों की वजह से जबरदस्त चर्चा में हैं। फिल्म 'धुरंधर 2' का उनका गाना 'जाए सजना' लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस बड़ी कामयाबी के बाद वे देश के अलग-अलग शहरों में लाइव कॉन्सर्ट कर रही हैं। इसी सिलसिले में वे उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक शानदार परफॉर्मेंस देने पहुंची थीं, लेकिन इस लाइव शो के दौरान अचानक एक ऐसा हादसा हो गया, जिसकी वजह से सिंगर को अपना कॉन्सर्ट बीच में ही रोकना पड़ा। अब इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बैरिकेड गिरने से रुका लाइव शो

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैस्मीन सैंडलस स्टेज पर पूरी मस्ती में गाना गा रही हैं और सामने मौजूद भीड़ उनके गानों पर झूम रही है। इसी बीच दर्शकों को काबू में रखने के लिए लगाए गए लोहे के मजबूत बैरिकेड अचानक टूटकर गिर गए। बैरिकेड के गिरते ही उसके पास खड़े कई लोग भी असंतुलित होकर जमीन पर गिर पड़े। इस अचानक हुए हादसे से वहां मौजूद दर्शकों में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे वहां काफी शोर-शराबा और हंगामा शुरू हो गया।

सिंगर ने मांगी माफी

स्टेज से यह सब देख रहीं जैस्मीन सैंडलस भी काफी डर गईं। उन्होंने तुरंत गाना गाना बंद कर दिया और माइक पर 'वाहे गुरु, वाहे गुरु' बोलने लगीं। हालात को बिगड़ता देख उन्होंने फौरन अपनी सुरक्षा टीम को आवाज लगाई और उनसे लोगों की मदद करने तथा स्थिति को संभालने के लिए कहा। सिंगर इस पूरी घटना से काफी परेशान नजर आईं। उन्होंने वहां मौजूद दर्शकों से बात करते हुए कहा कि शो के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसके लिए वह दिल से बेहद शर्मिंदा हैं और उन्हें इस बात का बहुत दुख है।

गानों की सफलता से बटोर रहीं सुर्खियां

मशहूर डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। इन फिल्मों में जैस्मीन सैंडलस के गाए 'शरारत' और 'जाए सजना' जैसे गानों ने उन्हें सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। इससे पहले अप्रैल के महीने में गुजरात के अहमदाबाद में हुए उनके एक कॉन्सर्ट की भी काफी चर्चा हुई थी, जहां परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने खुद पर पानी डाल लिया था। हालांकि उस समय कुछ लोगों ने उन पर लाइव शो में सिर्फ होंठ हिलाने (लिप-सिंक करने) का आरोप भी लगाया था, लेकिन उनके गानों की लोकप्रियता आज भी लगातार बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें: 15 साल बाद कहां गुम हो गया 'प्यार का पंचनामा' का हैंडसम हंक? लुक्स में कार्तिक आर्यन से नहीं उन्नीस, मुन्ना भैया को देता है टक्कर

हीरो बनेंगे '3 ईडियट्स' के डायरेक्टर राजू हिरानी के बेटे वीर, सिनेमाघर नहीं OTT पर मचाएंगे बवाल, कब रिलीज होगी डेब्यू सीरीज?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन