1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कूड़े के ढेर में मिली बच्ची, सुपरस्टार ने दिया अपना नाम, बड़ी होकर हॉलीवुड एक्टर के प्यार में हुई दीवानी, अब लाइफ में हुई नई एंट्री

कूड़े के ढेर में मिली बच्ची, सुपरस्टार ने दिया अपना नाम, बड़ी होकर हॉलीवुड एक्टर के प्यार में हुई दीवानी, अब लाइफ में हुई नई एंट्री

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 17, 2025 09:42 am IST,  Updated : Jun 17, 2025 02:18 pm IST

बॉलीवड के दिग्गज सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती ने एक प्यारी सी बेटी को गोद लिया था जो आज हॉलीवुड तक अपनी पहुंच बना ली हैं। जी हां, दिशानी अब हॉलीवुड एक्ट्रेस बन गई हैं और उनकी डेटिंग के खूब चर्चे हैं।

Dishani chakraborty with boyfriend- India TV Hindi
बॉयफ्रेंड के साथ दिशानी चक्रवर्ती। Image Source : INSTAGRAM

कहते हैं किस्मत भी उन्हीं का साथ देती है जिनके इरादे नेक होते हैं और यह बात पूरी तरह से दिशानी चक्रवर्ती पर लागू होती है। बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी की कहानी जितनी भावुक है, उतनी ही प्रेरणादायक भी। भले ही वह मिथुन की बायोलॉजिकल बेटी नहीं हैं, लेकिन प्यार, अपनापन और रिश्तों की गर्माहट में उन्होंने कभी किसी कमी का अहसास नहीं किया। यह कहानी शुरू होती है एक अखबार की हेडलाइन से जिसमें छपा था कि एक नवजात बच्ची को कोलकाता में कचरे के ढेर में फेंक दिया गया। एक राहगीर ने उसे देखा, घर ले गया और उसकी जान बचाई। 

मिथुन ने किया बड़ा फैसला

इस मासूम सी बच्ची की खबर ने मिथुन चक्रवर्ती के दिल को छू लिया, उन्होंने अपनी पत्नी योगिता बाली से बात की और फैसला लिया, उस बच्ची को अपना प्यार, नाम और पहचान देने का। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह बच्ची बन गई दिशानी चक्रवर्ती, मिथुन और योगिता की दुलारी बेटी। दिल से अपनाए गए इस रिश्ते में कभी कोई फासला नहीं आया। मिथुन और योगिता ने दिशानी को इतना स्नेह दिया कि कभी भी उन्हें यह महसूस नहीं हुआ कि वह गोद ली गई हैं। कोलकाता में जन्मी दिशानी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भारत में ही की, लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ी, उनका झुकाव अभिनय की ओर होने लगा, बिल्कुल अपने पापा की तरह। एक्टिंग में करियर बनाने का ख्वाब लिए वो अमेरिका के लॉस एंजेलस गईं और न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से एक्टिंग में ग्रेजुएशन किया।

इन फिल्मों से हॉलीवुड में हासिल किया मुकाम

साल 2017 में उन्होंने हॉलीवुड की शॉर्ट फिल्म 'द गिफ्ट' से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 'होली स्मोक', 'अंडरपास', 'वाय डिड यू डू इट' और 'टू फेस्ड' जैसी शॉर्ट फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से सबका ध्यान खींचा। साल 2022 में आई उनकी शॉर्ट फिल्म ‘द गेस्ट’ ने उन्हें न केवल पहचान दी, बल्कि एक्टिंग की दुनिया में उनकी प्रतिभा को भी सराहा गया। बॉलीवुड से दूर रहने वाली दिशानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी लाइफ अपडेट साझा करती रहती हैं। वो अक्सर अपने पिता मिथुन चक्रवर्ती और भाइयों के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 

mithun chakraborty adopted daughter dishani chakraborty
Image Source : INSTAGRAMमिथुन चक्रवर्ती, दिशानी चक्रवर्ती और माइल्स मंट्जारिस।

रिलेशनशिप की चर्चा

ग्लैमर की दुनिया में काम करने के साथ-साथ दिशानी की पर्सनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में रहती है। साल 2021 में उन्होंने हॉलीवुड एक्टर कोडी सुलेक को डेट करना शुरू किया। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई। साल 2022 में दोनों ने अपनी पहली एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की और तस्वीरें पोस्ट कीं, लेकिन अफसोस, यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। ब्रेकअप के बाद दिशानी ने कोडी के साथ अपनी सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट कर दीं। पर जिंदगी ठहरती नहीं, चलती रहती है। अब दिशानी एक नई रिलेशनशिप में हैं और इस बार उनके दिल को छू गया है एक विदेशी सिनेमेटोग्राफर, माइल्स मंट्जारिस। दोनों ने साथ में कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके बीच की केमिस्ट्री साफ झलकती है। एक तस्वीर के कैप्शन में दिशानी ने लिखा, 'मम्मी ने अप्रूव कर दिया है।' इस एक लाइन से जाहिर होता है कि अब यह रिश्ता परिवार की स्वीकृति के साथ आगे बढ़ रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन