1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mouni Roy Photos : साड़ी में भी बेहद बोल्ड नज़र आईं मौनी रॉय, अदाएं देख हो जाएंगे घायल

Mouni Roy Photos : साड़ी में भी बेहद बोल्ड नज़र आईं मौनी रॉय, अदाएं देख हो जाएंगे घायल

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 13, 2022 02:17 pm IST,  Updated : Jul 13, 2022 02:17 pm IST

Mouni Roy Photos : मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों से चाहकर भी एक्ट्रेस के फैंस अपनी नज़रे नहीं हटा पा रहे हैं।

Mouni Roy- India TV Hindi
Mouni Roy Image Source : INSTAGRAM - IMOUNIROY

Mouni Roy Photos : एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय किया है। मौनी ने अपने काम के दम पर अपनी एक अलग पहचान भी बनाई है। मौनी अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी आए दिन सुर्खियां बटौरती रहती हैं। एक्ट्रेस की कातिलाना अदाओं पर उनके चाहनेवाले अपना दिल हार बैठते हैं। ऐसे में मौनी एक बार फिर से अपने हुस्न की बिजलियां गिराई हैं।

दरअसल मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों से चाहकर भी एक्ट्रेस के फैंस अपनी नज़रे नहीं हटा पा रहे हैं। यूं तो मौनी ने साड़ी पहनी है। लेकिन इस  सुर्ख लाल रंग की साड़ी में भी एक्ट्रेस कहर ढाती हुई नज़र आ रही हैं। एक -एक तस्वीर में मौनी अपनी अलग-अलग अदाएं दिखाई हैं। मौनी ने अपनी रेड हॉट साड़ी के साथ फुल स्लीव्स डीपनेक ब्लाउज पहना हुआ है।

मौनी का ये अवतार सोशल मीडिया पर आग की तरह हर तरफ छाया हुआ है। इन तस्वीरों ने फैंस को अपना दीवाना बना लिया है। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपने फैंस के साथ अपने नए-नए फोटोशूट शेयर करती रहती हैं।  उनके इंस्टाग्राम पर 23 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, वहीं वह 389 लोगों को ही फॉलो करती हैं।

एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करें तो - मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड डेब्यू किया था। इसके बाद वो राजकुमार राव के साथ मेड इन चाइना जैसी फिल्मों में नजर आईं थीं। वहीं जल्द ही एक्ट्रेस फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इस फिल्म से उनका लुक भी आउट हो चुका है। जिसके बाद फैंस फिल्म का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं। 

ये भी पढ़िए

Koffee with Karan 7: इतनी महंगी ड्रेस पहनकर 'कॉफी विद करण' में पहुंचीं जान्हवी कपूर, कीमत सुनकर उड़ेंगे होश

The Gray Man: धनुष की हॉलीवुड फिल्म का प्रोमो हुआ रिलीज, इस हीरो के साथ करेंगे जबरदस्त एक्शन सीन्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन