अगर आप भी लंबी कहानियों के शौकीन हैं और बेहतरीन बेव सीरीज की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए है। हॉटस्टार पर एक ऐसी सीरीज मौजूद है जिसे आईएमडीबी पर 8.5 की रेटिंग मिली है। इतना ही नहीं इस सीरीज की कहानी होश उड़ाने के लिए काफी है। इस सीरीज के 4 सीजन रिलीज हुए हैं और इसकी कहानी ने अवॉर्ड्स की झड़ी लगा दी थी।
क्या है कहानी?
सीरीज की कहानी एलियट एंडरसन नाम के एक कंप्यूटर इंजीनियर की है। जो कमाल का हैकर है और बेहद इंट्रोवर्ट इंसान है। ये समाजिक नियमों और कायदे कानूनों के साथ समाज के तौर तरीकों में फिट नहीं होता। जब एलियट बड़ा होता है और नौकरी करने लगता है तभी उसकी जिंदगी में कुछ ऐसा बदलाव आता है कि परेशान रहने लगता है। इसके बाद वो फैसला करता है कि अपने युद्ध स्वयं लड़ेगा। फिर एलियट एक आईटी कंपनी को तबाह करने में लग जाता है और कहानी समय के साथ हाथ से फिसलने लगती है। देखते ही देखते कहानी इतनी दिलचस्प हो जाती है कि दिमाग में घूमने लगती है। सीरीज में रैमी मलिक ने लीड रोल निभाया है।
3 एमी अवॉर्ड समेत कुल 86 नॉमिनेशन
इस सीरीज का पहला सीजन साल 2015 में रिलीज हुआ था। पहले ही सीजन के बाद इसकी पॉपुलरिटी चरम पर थी और लोगों ने इस पर खूब प्यार लुटाया था। इस सीरीज ने अपने चार सीजन के दौरान 3 एमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। इसके साथ ही करीब 80 से ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं। अगर आप भी शानदार सस्पेंस थ्रिलर कहानियों के शौकीन हैं तो इस सीरीज को देख सकते हैं। ये सीरीज हॉटस्टार के साथ प्राइम वीडियो पर भी मौजूद है।
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में चला था सिक्का
इस सीरीज का जलवा सभी तरह के अवॉर्ड्स में देखने को मिला है। इस सीरीज को 3 एमी खिताब से भी सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं करीब दर्जनभर से ज्यादा खिताब इस सीरीज ने अपने नाम किए थे। गोल्डन ग्लोब में भी इस सीरीज का सिक्का चमका था। 72वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में इस सीरीज ने अवॉर्ड्स की झड़ी लगा थी। आज भी इस सीरीज को लोग ओटीटी पर काफी पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें-Bharat Bhagya Vidhata trailer: देशभक्ति के रंग में डूबी दिखीं कंगना रनौत, आतंकी हमले का दिखाएंगी दंश