1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुकेश अंबानी की गोद में एक तरफ नातिन, दूसरी ओर पोती, पास खड़ी श्लोका देखती रहीं बच्चों संग ससुर का प्यार

मुकेश अंबानी की गोद में एक तरफ नातिन, दूसरी ओर पोती, पास खड़ी श्लोका देखती रहीं बच्चों संग ससुर का प्यार

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 23, 2024 12:08 pm IST,  Updated : Jul 23, 2024 12:08 pm IST

अनंत अंबानी की शादी के कई दिनों बाद मुकेश अंबानी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मुकेश अंबानी अपनी लाडली नातिन और पोती के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। दोनों पर मुकेश अंबानी खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Mukesh Ambani- India TV Hindi
नातिन और पोती के साथ मुकेश अंबानी। Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के सभी सेलिब्रेशन तो अब खत्म हो गए, लेकिन परिवार और इस शादी की चर्चा अब भी जारी है। अंबानी फैमिली के एक से बढ़कर एक वीडियो और तस्वीरें सामने आ रहे हैं जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस शादी के दौरान अंबानी लेडीज की तो खूब चर्चा रही, लेकिन अंबीन मेन भी पीछे नहीं हैं। मुकेश अंबानी के भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जो साफ जाहिर करते हैं कि वो पूरी तरह से फैमिली मैन हैं और अपने परिवार के हर शख्स से एक स्पेशल बॉन्ड रखते हैं। हाल में ही मुकेश अंबानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी नातिन और पोती के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों बच्चियों को मुकेश खूब दुलार रहे हैं। वीडियो काफी ज्यादा क्यूट है।   

वीडियो में दिखा प्यार भरा रिश्ता

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुकेश अंबानी सोफे पर बैठे हैं। एक तरफ उनकी गोद में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की बेटी आदिया पीरामल हैं तो वहीं दूसरी ओर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बेटी वेदा अंबानी हैं। दोनों ही गुजराती स्टाइल के घाघरे और चोली में नजर आ रही हैं। नाना और दादा की गोद में दोनों एक-दूजे संग खेल रही हैं। आदिया के नाना और वेदा के दादा मुकेश अंबानी दोनों ही बच्चियों को खूब दुलारते दिख रहे हैं। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि मुकेश का अपनी नातिन और पोती के साथ कितना गहरा और अच्छा बॉन्ड हैं। इस वीडियो में पिंक लहंगा पहने श्लोका अंबानी भी नजर आ रही हैं, जो अपने ससुर के पास ही खड़ी हैं और मुकेश अंबानी की बच्चों संग मस्ती को देख रही हैं। वहीं मुकेश अंबानी के ठीक पीछे ईशा अंबानी और आनंद पीरामल भी खड़े दिख रहे हैं, जो आपस में कुछ गहरी बातें कर रहे हैं। वहीं आकाश अंबानी भी चक्कर काटते दिख रहे हैं।

यहां देखें वीडियो 

लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने वाले हर शख्स का एक ही कहना है कि मुकेश अंबानी का बच्चियों के साथ कितना कमाल का बॉन्ड है और वो बच्चों को कितना प्यार करते हैं। इससे पहले भी मुकेश के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वो बच्चों को वक्त देते दिखे। बीते दिनों आदिया के साथ मुकेश का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो आदिया को उछाल रहे थे। फिलहाल इस हालिया वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, 'कितना प्यारा रिश्ता है, बच्चों को बड़ों का प्यार मिलना भाग्य की बात है।' वहीं एक शख्स को धीरूभाई अंबानी की याद आ गई, शख्स ने लिखा, 'ठीक वैसी ही तस्वीर है, जैसी धीरूभाई की अपने पोते-पोतियों के साथ थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन