1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2 बच्चों के पिता पर आया था 'लेडी सुपरस्टार' का दिल, तुड़वा दी 16 साल पुरानी शादी, अंत में प्यार की उड़ी धज्जियां

2 बच्चों के पिता पर आया था 'लेडी सुपरस्टार' का दिल, तुड़वा दी 16 साल पुरानी शादी, अंत में प्यार की उड़ी धज्जियां

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 13, 2024 07:47 pm IST,  Updated : Dec 13, 2024 07:47 pm IST

नयनतारा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने पुराने रिश्ते पर बात की है। नयनतारा को 2 बच्चों के पिता प्रभुदेवा से प्यार हो गया था। दोनों के इस रिश्ते ने प्रभुदेवा की 16 साल पुरानी शादी भी तुड़वा दी थी।

Nayanthara- India TV Hindi
नयनतारा Image Source : INSTAGRAM

साउथ की लेडी सुपरस्टार के नाम से पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस नयनतारा 2 बच्चों की मां हैं और खुशहाल जिंदगी जीती हैं। समान्य परिवार से आने वाली नयनतारा ने अपनी मेहनत की दम पर फिल्मी दुनिया में नाम कमाया और लेडी सुपरस्टार का तमगा हासिल किया। नयनतारा जितनी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहीं हैं, उतनी ही निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरती रही हैं। नयनतारा को 2 बच्चों के पिता और साउथ के कोरियोग्राफर प्रभुदेवा से प्यार हो गया था। नयनतारा के प्यार के चलते प्रभुदेवा की 16 साल पुरानी शादी टूट गई थी। तमाम झंझटों के बाद भी नयनतारा का प्यार परवान नहीं चढ़ पाया और प्रभुदेवा के साथ उनकी लवस्टोरी का दुखद अंत हो गया। अब नयनतारा का हाल ही में इसको लेकर दुख फूटा है। जिसमें नयनतारा ने कहा कि उन्होंने प्यार के लिए कितनी कुर्बानियां दी हैं, ये वो ही जानती हैं। 

कई फिल्मों का किया त्याग

नयनतारा ने हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने  कई फिल्मों को प्यार के लिए छोड़ दिया था। नयनतारा बताती हैं, 'मैं जिंदगी के उस दौर में थी, जब मुझे विश्वास था कि आपको प्यार के लिए त्याग करना पड़ता है। मैं काफी कम उम्र और गैरजिम्मेदार थी। मैंने अपने रिश्ते के लिए कई फिल्मों को छोड़ा है। लेकिन एक बात ये भी थी कि मैंने इंडस्ट्री में इस तरह के रिश्तों को करीब से देखा था। यहां दूसरी शादी और रिश्ते कोई बड़ी बात नहीं थी। मैं लंबे समय तक ये मानकर चलती रही कि प्यार के लिए त्याग करना पड़ता है। मैंने इसे काफी सीरियसली लिया।'

प्रभुदेवा के साथ रहा सीरियस रिलेशनशिप

बता दें कि नयनतारा ने 2003 में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। चंद साल में नयनतारा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की हिट हीरोइन बनकर उभरीं। साल 2008 में प्रभुदेवा और नयनतारा की दोस्ती शुरू हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन प्रभुदेवा पहले से ही शादीशुदा थे और 2 बच्चों के पिता भी। प्रभुदेवा और नयनतारा कुछ साल तक रिलेशनशिप में रहे और लिवइन में रहने लगे। इसी दौरान प्रभुदेवा ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद नयनतारा के साथ रहने लगे। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों बिना शादी के ही अलग हो गए। बाद में नयनतारा ने 2022 में डायरेक्टर विंगेश से शादी कर ली। अब दोनों 2 जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन