1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 65 साल की नीना गुप्ता ने दिखाया ऐसा अवतार, होने लगे स्टनिंग लुक के चर्चे, सारा-फातिमा का ग्लैमर पड़ा फीका

65 साल की नीना गुप्ता ने दिखाया ऐसा अवतार, होने लगे स्टनिंग लुक के चर्चे, सारा-फातिमा का ग्लैमर पड़ा फीका

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 03, 2025 07:59 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 07:59 pm IST

नीना गुप्ता 65 साल की हो चुकी हैं और इस उम्र में भी फैशन के मामले में वह कई यंग हीरोइनों को टक्कर देती हैं। जल्द ही नीना गुप्ता 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगी, जिसके प्रमोशनल इवेंट में एक बार फिर नीना गुप्ता छा गईं।

Neena Gupta- India TV Hindi
'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगी नीना गुप्ता Image Source : INSTAGRAM

दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता अब 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगी। अभिनेत्री इन दिनों पूरी स्टारकास्ट के साथ फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। हाल ही में नीना गुप्ता 'मेट्रो इन दिनों' की पूरी टीम के साथ अपनी फिल्म को प्रमोट करने एक इवेंट में पहुंचीं, जहां उनका ऐसा अवतार देखने मिला कि अब हर तरफ उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। नीना गुप्ता एक बार फिर अपने स्टाइलिश अवतार के लिए सुर्खियों में छा गई हैं। फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में नीना एक शॉर्ट ड्रेस पहनकर पहुंची थीं और इसमें वह बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रही थीं। खास बात तो ये है कि नेटिजंस को भी नीना का ये अवतार पसंद आ रहा है।

शॉर्ट ड्रेस में छाईं नीना गुप्ता

नीना गुप्ता, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, अली फजल, आदित्य रॉय कपूर, कोंकणा सेन शर्मा और अनुपम खेर के साथ अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी और ऊपर से एक श्रग कैरी किया था। वहीं उनके साथ नजर आईं फातिमा सना शेख ने एक खूबसूरत पिंक और सारा ने ब्लैक आउटफिट पहना था। वहीं कोंकणा सेन शर्मा पिंक साड़ी में नजर आईं। लेकिन, इन सबके बीच जिनके लुक के सबसे ज्यादा चर्चे हुए वह थीं 65 साल की नीना गुप्ता।

नीना गुप्ता के लुक पर आया फैंस का दिल

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लुक पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक ने कमेंट करते हुए लिखा - 'वह इस उम्र में भी बहुत खूबसूरत और स्टनिंग लग रही हैं।' वहीं एक ने लिखा- 'नीना जी की ड्रेस बहुत खूबसूरत है।' वहीं एक ने लिखा- 'आप सबसे खूबसूरत हैं।' एक यूजर ने लिखा- 'नीना जी और अनुपम जी इन सब में सबसे शानदार लग रहे हैं।' और भी कई यूजर्स ने ऐसे ही कमेंट करते हुए नीना गुप्ता के ग्लैमरस अवतार की जमकर तारीफ की है।

Neena Gupta
Image Source : INSTAGRAMनीना गुप्ता की तस्वीर पर यूजर्स के कमेंट

कब रिलीज होगी मेट्रो इन दिनों?

'मेट्रो इन दिनों' की बात करें तो ये फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो 2007 में रिलीज हुई 'लाइफ इन ए मेट्रो' की सीक्वल है, जिसमें इरफान खान, कंगना रनौत, शिल्पा शेट्टी, के के मेनन और कोंकणा सेन शर्मा जैसे कलाकार नजर आए थे। वहीं 'मेट्रो इन दिनों' में नीना गुप्ता, अनुपम खेर, कोंकणा सेन शर्मा, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, आदित्य रॉय कपूर और अली फजल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन