1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीता अंबानी की हर ड्रेस थी बेशकीमती, स्टाइलिंग में बॉलीवुड हसीनाओं पर पड़ीं भारी

नीता अंबानी की हर ड्रेस थी बेशकीमती, स्टाइलिंग में बॉलीवुड हसीनाओं पर पड़ीं भारी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 20, 2024 05:25 pm IST,  Updated : Jun 20, 2024 05:27 pm IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग में अंबानी लेडीज का चार्म देखने को मिला। बहुएं तो बहुएं, सासु मां भी गजब की डीवा लगीं। इस खास मौके पर नीता अंबानी का हर आउटफिट कमाल का था और उनकी स्टाइलिंग की अब चर्चा हो रही है।

Nita ambani mukesh ambani- India TV Hindi
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी। Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग के चर्चे हो रहे हैं। इस खास मौके पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का पूरा परिवार सजा-धजा नजर आया। अंबानी लेडीज भी एक से बढ़कर एक स्टाइलिश कपड़ों में दिखीं। श्लोका अंबानी से लेकर राधिका मर्चेंट के स्टाइलिश लुक देखने को मिले। अब नीता अंबानी के आउटफिट्स चर्चा में आ गए हैं। नीता अंबानी अपने हर लुक में एलिगेंट लगीं। उन्होंने खूबसूरती और एलिगेंस को एक साथ अपने हर आउटफिट में प्रस्तुत किया था। नीता अंबानी का हर लुक खास और डिजाइनर पीस था, जिन्हें खास उनके लिए स्टाइल किया गया था। नीता अंबानी अपने इन लुक्स में लोगों का दिल जीत रही हैं। 

नीता अंबानी की हर ड्रेस की बारीकी

स्टारी नाइट के लिए पहनी गई जॉर्जियो अर्मानी की 2 पीस ड्रेस काफी कीमती थी। क्रीम कलर की इस ड्रेस पर क्रिस्टल वर्क किया गया था। इस आउटफिट के गले पर पर्ल वर्क किया गया था। इस ब्लिंगी आउटफिट को नीता अंबानी ने डायमंड इयररिंग और रिंग्स से कंप्लीट किया था। इसके साथ ही उन्होंने वेवी पोनीटेल बनाई थी, जिसमें क्रिस्टल वाली हेयर एसेसरीज भी लगाई थी। वेदा के बर्थडे सिलिब्रेशन के लिए नीता ने वन शोल्डर ड्रेस कैरी की थी। इस ड्रेस में फेदर्स लगे हुए थे। इसकों उन्होंने गॉगल और लाइट इयररिंग के साथ कैरी किया था। ये ग्रीन ड्रेस वेलेंटीनो की थी। इसके अलावा नीता अंबानी ने एक ब्लैक जंपसूट भी कैरी किया था। इसमें एक शियर केप भी था, जिसमें पर्ल वर्क किया गया था। इस ड्रेस को शनैल के लेबल के अंदर डिजाइन किया गया था। टोगा पार्टी के लिए नीता अंबानी ने एंशियंट स्टाइल ड्रेस कैरी की थी। क्रीम कलर की इस ड्रेस में गोल्डन ब्रोचेज लगे हुए थे। इसके अलावा कान्स में ऑस्कर डी ला रांटा की सीक्वेंस शीथ ड्रेस कैरी की थी।

यहां देखें तस्वीरें 

कमाल की लगीं अंबानी लेडीज

वैसे लोग नीता अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता की तस्वीरों से भी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। इन्हें बार-बार देखा जा रहा है, यही वजह है कि ये वायरल हो रही हैं। अक्सर इंडियन आउटफिट में छाने वाली अंबानी लेडीज पहली बार विदेशी स्टाइल वाले ग्लैम लुक में छा गई हैं। अब जल्द ही इनका स्टाइलिश अंदाज शादी के फंक्शन में देखने को मिलेगा। दोनों की शादी 12 जुलाई को रखी गई है। तीन दिनों तक वेडिंग फंक्शन चलेगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन