1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लंगूर के हाथ में अंगूर..' रिद्धिमा का थाईलैंड वाला लुक देख खुश हुईं नीतू कपूर, दामाद पर किया शॉकिंग कमेंट

'लंगूर के हाथ में अंगूर..' रिद्धिमा का थाईलैंड वाला लुक देख खुश हुईं नीतू कपूर, दामाद पर किया शॉकिंग कमेंट

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 30, 2024 04:25 pm IST,  Updated : Dec 30, 2024 04:25 pm IST

नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भले ही फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन स्टाइल के मामले में वहचचेरी बहनों करीना और करिश्मा कपूर को पूरी टक्कर देती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने थाइलैंड वाले अवतार की झलक साझा की, जिस पर नीतू कपूर का रिएक्शन वायरल हो रहा है।

neetu kapoor- India TV Hindi
बेटी-दामाद की फोटो पर नीतू कपूर ने किया कमेंट Image Source : INSTAGRAM

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी अब लाइमलाइट में आ चुकी हैं। उन्होंने 'फैब्युलस लाइफ वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' से स्क्रीन पर डेब्यू किया और लगातार सुर्खियों में भी रहीं। शो में उनका अंदाज काफी पसंद भी किया गया। इसके अलावा रिद्धिमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को इंगेज रखने की भी पूरी कोशिश करती हैं। रिद्धिमा ने इस बीच अपने बिजनेसमैन पति भरत साहनी के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर उनकी मां नीतू कपूर के कमेंट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

नीतू कपूर ने दामाद भरत साहनी को बताया 'लंगूर'

नीतू कपूर ने रिद्धिमा की तस्वीर पर ऐसा कमेंट किया है, जिसे देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाएगा। रिद्धिमा ने हाल ही में थाइलैंड वाले लुक में पति भरत साहनी के साथ एक फोटो शेयर की, जिसे नीतू कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-पोस्ट किया है। फोटो शेयर करते हुए नीतू कपूर ने अपनी बेटी की तो जमकर तारीफ की, लेकिन साथ खड़े दामाद को लंगूर बता दिया।

थाईलैंड की पारंपरिक पोशाक में नीतू कपूर

रिद्धिमा कपूर साहनी और भरत साहनी की फोटो शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'लंगूर के हाथ में अंगूर।' इसी के साथ उन्होंने लाफिंग इमोजी भी शेयर किया है। फोटो में रिद्धिमा कपूर साहनी थाईलैंड की ट्रेडिशनल डेर्स में नजर आ रही हैं और भरत साहनी भी Suea Phraratchathan पहने नजर आ रहे हैं। दोनों के इस लुक को देखने के बाद जहां नीतू ने रिद्धिमा को खूबसूरत बताया तो वहीं दामाद भरत को 'लंगूर' कह दिया। नीतू कपूर भी बेटी-दामाद के साथ थाईलैंड वेकेशन पर हैं। रिद्धिमा और भरत के साथ कुछ तस्वीरों में नीतू कपूर और उनकी समधन सोनी राजदान भी उनके साथ दिखाई दीं।

neetu kapoor
Image Source : INSTAGRAMनीतू कपूर ने दामाद को बताया 'लंगूर'

रिद्धिमा का ओटीटी डेब्यू

बता दें, नीतू कपूर और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा के लिए ये साल काफी खास रहा है। उन्होंने इसी साल नेटफ्लिक्स के शो 'फैब्युलस लाइव वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया है। इसके पहले तक रिद्धिमा ने स्क्रीन से दूरी बना रखी थी, लेकिन कपूर परिवार की अन्य दो बेटियों करीना और करिश्मा की तरह अब वह भी स्क्रीन का हिस्सा बन चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन