1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न रेखा न जया बच्चन, अमिताभ बच्चन ने इस हसीना को भेजा था गुलाब से भरा ट्रक, एक्ट्रेस पहले ही दिखा चुकी थी ठेंगा

न रेखा न जया बच्चन, अमिताभ बच्चन ने इस हसीना को भेजा था गुलाब से भरा ट्रक, एक्ट्रेस पहले ही दिखा चुकी थी ठेंगा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 30, 2025 02:04 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 02:04 pm IST

अमिताभ बच्चन ने एक हसीना को गुलाब से भरा ट्रक भेजा था। ये हसीना न तो रेखा थीं और न ही अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन। अब आखिर एक्टर ने इस एक्ट्रेस को गुलाब क्यों भेजे, चलिए आपको बताते हैं।

Rekha jaya bachchan amitabh bachchan- India TV Hindi
रेखा और जया बच्चन के साथ अमिताभ बच्चन। Image Source : INSTAGRAM

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन बीते 55 सालों से फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। एक्टर लगातार शानदार फिल्मों में काम कर रहे हैं। 1969 में शुरू हुआ उनका अभिनय करियर 56 साल बाद भी थमा नहीं है। 82 साल की उम्र में भी बिग बी लगातार काम करने से नहीं थकते। अमिताभ बच्चन न केवल बॉलीवुड बल्कि भारतीय सिनेमा के भी सबसे लोकप्रिय और सम्मानित अभिनेताओं में गिने जाते हैं। अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज के साथ काम करना हर कलाकार का सपना होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक बार एक मशहूर अभिनेत्री ने अमिताभ के साथ फिल्म करने से मना कर दिया था। इसके बाद बिग बी ने उस अभिनेत्री को मनाने के लिए गुलाबों से भरा एक ट्रक भेजा था। वह अभिनेत्री न तो जया बच्चन थीं और न ही रेखा। बल्कि वह दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी थीं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

अमिताभ ने श्रीदेवी को मनाने में लगाया पूरा जोर

अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी ने फिल्म 'खुदा गवाह' में साथ काम किया है। यह फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई थी। लेकिन शुरुआत में श्रीदेवी इस फिल्म के लिए तैयार नहीं थीं। लेकिन अमिताभ ने श्रीदेवी को मनाने के लिए ऐसी तरकीब अपनाई, जिसकी एक्ट्रेस ने कल्पना भी नहीं की होगी। इस घटना का जिक्र 'श्रीदेवी: द इटरनल स्क्रीन गॉडेस' किताब में किया गया है। 'खुदा गवाह' से पहले श्रीदेवी और अमिताभ ने दो फिल्मों में साथ काम किया था। 'खुदा गवाह' के निर्देशक मुकुल एस आनंद जब स्क्रिप्ट लेकर बिग बी के पास पहुंचे तो उन्होंने बताया कि फिल्म में उनके साथ श्रीदेवी होंगी। 

Amitabh Bachchan sridevi
Image Source : INSTAGRAMअमिताभ बच्चन और श्रीदेवी।

मानी गई श्रीदेवी की शर्त

बिग बी का मानना ​​था कि चूंकि वे पहले ही दो फिल्में साथ कर चुके हैं, इसलिए अब बात नहीं बनेगी। ऐसा ही हुआ। श्रीदेवी फिल्म में काम करने के लिए राजी नहीं हुईं। फिर उन्हें मनाने के लिए अमिताभ ने श्रीदेवी के लिए गुलाबों से भरा एक ट्रक भेजा। अमिताभ ने जो किया उससे श्रीदेवी हैरान रह गईं। लेकिन फिर भी उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए एक शर्त रखी। उनकी शर्त थी कि वह 'खुदा गवाह' में मां और बेटी दोनों का किरदार निभाएंगी। मेकर्स ने शर्त मान ली और एक्ट्रेस डबल रोल में नजर आईं। साउथ के एक्टर नागार्जुन भी फिल्म का हिस्सा थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन