1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक-संजय नहीं इस सुपरस्टार के बेटे से होनी थी करिश्मा की शादी, नहीं मानीं मां, अब तक कुंवारा है एक्टर

अभिषेक-संजय नहीं इस सुपरस्टार के बेटे से होनी थी करिश्मा की शादी, नहीं मानीं मां, अब तक कुंवारा है एक्टर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 17, 2025 05:33 pm IST,  Updated : Jun 17, 2025 05:33 pm IST

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का हाल ही में निधन हो गया। संजय कपूर के निधन के बाद से ही करिश्मा चर्चा में हैं। संजय से शादी से पहले करिश्मा की अभिषेक बच्चन से शादी होनी थी, मगर ये शादी टूट गई। लेकिन, क्या आप उस एक्टर को जानते हैं, जिनसे रणधीर कपूर अपनी बेटी करिश्मा की शादी करना चाहते थे?

Karisma Kapoor- India TV Hindi
अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की थी। Image Source : INSTAGRAM

करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। संजय कपूर का भारत में अंतिम संस्कार होना था, लेकिन निधन के 6 दिन बाद भी संजय कपूर का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। संजय कपूर के निधन के बाद से ही करिश्मा कपूर भी चर्चा में हैं। करिश्मा ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। हालांकि, इससे पहले अभिनेत्री की शादी अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन से होनी थी। दोनों की सगाई भी हो गई थी, लेकिन कुछ वजहों से करिश्मा और अभिषेक की सगाई टूट गई और इस रिश्ते के टूटने से दोनों के फैंस का दिल भी टूट गया। हालांकि, अभिषेक से सगाई के पहले रणधीर किसी और ही एक्टर से अपनी बेटी की शादी करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

रणधीर कपूर इस एक्टर से कराना चाहते थे करिश्मा की शादी

अभिषेक बच्चन से पहले करिश्मा का रिश्ता किसी और ही एक्टर के साथ जुड़ने वाला था, लेकिन अभिनेत्री की मां बबीता कपूर के चलते ऐसा नहीं हो पाया। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि अक्षय खन्ना थे। करिश्मा के पिता और दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर की विनोद खन्ना से काफी अच्छी दोस्ती हुआ करती थी और वह चाहते थे कि दोनों की दोस्ती रिश्तेदारी में बदल जाए। रणधीर और विनोद खन्ना इस रिश्ते को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे, लेकिन बबीता कपूर को ये रिश्ता मंजूर नहीं था।

क्यों नहीं हो सका करिश्मा-अक्षय खन्ना का रिश्ता?

दरअसल, करिश्मा उन दिनों बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री हुआ करती थीं, उनका स्टारडम और करियर पीक पर था, ऐसे में बबीता कपूर नहीं चाहती थीं कि करिश्मा अपने करियर से किसी भी तरह का समझौता करें। यही वजह थी कि करिश्मा और अक्षय खन्ना के रिश्ते की बात आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद जहां 2003 में करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी कर ली,वहीं इस बीच अक्षय का नाम कई हसीनाओं संग जुड़ा, लेकिन अभिनेता ने अब तक शादी नहीं की है। अक्षय खन्ना 50 साल के हो चुके हैं और अब तक सिंगल हैं।

Karisma Kapoor
Image Source : INSTAGRAMकभी अक्षय खन्ना संग रिश्ते की थी चर्चा।

2003 में शादी और 2014 में तलाक

बता दें, करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे समायरा (20) और बेटा कियान (14) हुए। लेकिन, धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक की प्रकिया के बीच करिश्मा और संजय ने एक-दूसरे पर कुछ बेहद गंभीर आरोप भी लगाए थे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक बच्चन के साथ अपने टूटे रिश्ते को ठीक करने के लिए करिश्मा ने उन्हें 'रिबाउंड' के तौर पर इस्तेमाल किया था। उन्होंने अभिनेत्री पर ये भी आरोप लगाए थे कि करिश्मा और उनका परिवार उन्हें उनके बच्चों से नहीं मिलने देता। वहीं करिश्मा ने भी संजय पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन