1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नो मेकअप लुक में दिखीं नई-नवेली दुल्हन अदिति राव हैदरी, न सिंदूर और न चूड़ी-बिंदी, जींस-शर्ट में दिखा सिंपल अंदाज

नो मेकअप लुक में दिखीं नई-नवेली दुल्हन अदिति राव हैदरी, न सिंदूर और न चूड़ी-बिंदी, जींस-शर्ट में दिखा सिंपल अंदाज

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 21, 2024 04:20 pm IST,  Updated : Sep 21, 2024 04:20 pm IST

अदिति राव हैदरी पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने पिछले दिनों ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर सिद्धार्थ से शादी की, जिसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए किया। अब नई-नवेली दुल्हन अदिति अपने लेटेस्ट लुक को लेकर सुर्खियों में हैं।

Aditi Rao Hydari- India TV Hindi
अदिति राव हैदरी 16 सितंबर को शादी के बंधन में बंधी हैं। Image Source : INSTAGRAM

अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और ये बात किसी से छिपी नहीं है। कपल ने मार्च 28 को फैंस को अपनी इंगेजमेंट की गुड न्यूज दी थी और हाल ही में दोनों ने बिना किसी शोर-शराबे के अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली। अदिति और सिद्धार्थ 16 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे, जिसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दोनों सात फेरे लेते दिखे। शादी के बाद 20 सितंबर को कपल पहली बार स्पॉट हुआ, जहां अदिति का नई-नवेली दुल्हन वाला लुक देखने को मिला। लेकिन, अब हाल ही में जब अभिनेत्री को स्पॉट किया गया तो हर कोई उनका अंदाज देख हैरान रह गया।

चर्चा में अदिति राव हैदरी का लेटेस्ट लुक

न्यूलीवेड कपल को हाल ही में पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया, जिसमें अभिनेत्री कैजुअल कपड़ों में नजर आईं। नो मेकअप लुक में अदिति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान अदिति बेहद सिंपल लुक में दिखीं और शादी के चार ही दिनों में अभिनेत्री का यह अंदाज देख उनके फैंस भी हैरान रह गए।

400 पुराने मंदिर में की शादी

विरल भयानी ने अदिति का ये लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें अदिति ओवरसाइज्ड चेक शर्ट और स्ट्रेट फिट जींस में नजर आ रही हैं। उन्होंने बालों की हाफ पोनीटेल बनाई है और कोई मेकअप भी उनके चेहरे में नजर नहीं आ रहा है। अदिति का ये अंदाज फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें, अदिति और सिद्धार्थ ने इसी सप्ताह की शुरुआत में तेलंगाना के वानापर्थी जिले में स्थिति 400 साल पुराने मंदिर में शादी की।

अदिति-सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर किया था शादी का ऐलान

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने अपनी शादी में सब्यसाची द्वारा डिजाइन बेहद खूबसूरत जोड़े पहने थे, जिसमें अभिनेत्री सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव लग रही थीं। अदिति का वेडिंग लुक काफी चर्चा में रहा। अदिति और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा की। अदिति ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, "आप मेरे सूरज, मेरे चंद्रमा और मेरे सभी सितारे हैं... अनंत काल तक पिक्सी सोलमेट बने रहने के लिए... हंसी के लिए, कभी बड़े न होने के लिए बहुत सारा प्यार।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन