1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Nikamma Trailer: रिलीज हुआ शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दसानी की फिल्म निकम्मा का मजेदार ट्रेलर

Nikamma Trailer: रिलीज हुआ शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दसानी की फिल्म निकम्मा का मजेदार ट्रेलर

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : May 17, 2022 02:34 pm IST,  Updated : May 17, 2022 02:34 pm IST

Nikamma Trailer: शिल्पा शेट्टी की अपकमिंग फिल्म निकम्मा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में शिल्पा शेट्टी कई अवतार में नजर आ रही हैं।

Nikamma Trailer- India TV Hindi
Nikamma Trailer Image Source : INSTAGRAM/SHILPA SHETTY

Highlights

  • शिल्पा शेट्टी लंबे अर्से बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं
  • इस फिल्म में उनके अलग अलग अवतार देखने को मिलेंगे
  • शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार फिल्म हंगामा 2 में देखा गया था

Nikamma Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई थी, लेकिन अब वह सुपरवुमन अवतार में वापस आ गई है। शिल्पा शेट्टी ने अपनी फिल्म 'निकम्मा' का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। इसमें वह एक सुपर वुमन के रूप में नजर आ रही हैं।

पोस्ट के साथ, शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, हम बात कर रहे है नए अवतार में, असली 'अवनी' कौन है, कुछ प्यार दिखाएं और ज्यादा स्पेस के लिए यहां देखें, कल 17 मई को याद रखें, निकम्मा ट्रेलर 11:30 बजे लॉन्च हो रहा है।

यहां देखें निकम्मा का ट्रेलर

फिल्म का निर्देशन सब्बीर खान ने किया है। शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी ने इस पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा, हॉटनेस पर्सनैलिटी!

बता दें शिल्पा के पास प्रोजेक्ट की कमी नहीं है। फिल्म 'निकम्मा' के बाद वह 'सुखी' मूवी की तैयारी में जुट जाएंगी। फैंस अपने पसंदीदा स्टार को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों उनकी बड़े पर्दे पर वापसी की उम्मीद थी लेकिन प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2', जिसमें शिल्पा लीड रोल में थीं, कोरोना महामारी की तीसरी लहर के चलते रिलीज नहीं की जा सकी। आखिरकार अब 'निकम्मा' के जरिए वह बड़े पर्दे पर वापसी की उम्मीद कर रही हैं।

ये भी पढ़ें - 

Mohanlal को पेशी के लिए ED ने भेजा समन, एंटीक पीस डीलिंग का है मामला

मशहूर पॉप स्टार Britney Spears का हुआ मिसकैरेज, 12 साल छोटे पार्टनर के साथ बीते महीने किया था प्रेग्नेंसी अनाउंस

Andrew Symonds Death: बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक, एंड्रयू साइमंड्स के निधन पर नम हुई सभी की आंखें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन